नेकपा एमाले सप्तरी अध्यक्ष में चौधरी विजयी
सप्तरी, ९ जनवरी । नेकपा एमाले सप्तरी जिला अध्यक्ष में ताराकान्त चोधरी सर्वसम्मत चयन हो गए हैं । नवें जिला अधिवेशन ने पूर्व संविधानसभा सदस्य चौधरी को जिला अध्यक्ष पद में चयन किया है । अग्निसाइर कृष्णसावरण गांवपालिका में सम्पन्न बन्द सत्र ने १३१ सदस्यीय जिला कमिटी भी गठन किया है ।
कमिटी उपाध्यक्ष में अब्दुल मजिद साकिर, सचिव में देवनाथ यादव, सह–सचिव में अखिलेश झा और कुसुम आचार्य चयन हो गए हैं । इसीतरह सदस्य में बृजनारायण साह, युक्ति मरिक, बिन्दी मोची, विर बहादुर मर्स्याङ्दी मगर, देवनारायण श्रेष्ठ, बद्रीनारायण चौधरी, चन्द्रमान विक, चौठीलाल खंग, लक्ष्मी मण्डल जैसे पदाधिकारी चयन हो गए हैं । इसीतरह शंकर देव, मन्जु साह, भोला राउत, कुन्जीलाल चौधरी, मो. युनिस, चित्रकला मगर, रामबृक्ष महतो, भुवन के.सी., शत्रुघ्न प्रसाद यादव, मागैन मंडल जैसे २३ सदस्यीय सल्लाहकार समिति बनाया गया है ।
नवनिर्वाचित कमिटी के सदस्यों को एमालेका सचिव तथा प्रदेश २ के इन्चार्ज रघुबिर महासेठ ने पद तथा गोपनियता का शपथ ग्रहण कराया है ।

