Thu. Jul 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश प्रदेश तथा जनकपुरधाम राजधानी वनने की खुशी में मेयर पुरुष बॉलीबॉल प्रतियोगिता का होगा आयोजन

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । मधेश प्रदेश तथा जनकपुरधाम राजधानी वनने की सुखद उपलक्ष्य में धनुषा जिला के हंसपुर नगरपालिका के प्रसाही में पुरूष बॉलीबॉल खुला टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। हंसपुर नगरपालिका के मेयर राम ज्ञान मंडल ने पत्रकारों को जानकारी दी हैं कि इसकी शुरुआत माघ 7गते(20जनवरी) को किया जाएगा। समापन 12गते(25जनवरी) को होगा। राष्ट्रीय प्रशिक्षण भरत यादव के देखरेख में संचालित इस बॉलीबॉल टूर्नामेंट में प्रथम विजेता को एक लाख नगद, ट्राफी, तथा प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इसी तरह द्वितीय बिजेता को 50हजार नगद. ट्राफी तथा प्रमाण पत्र तथा तृतीय विजेता को 25हजार नगद, ट्राफी तथा प्रमाण पत्र दिये जायेंगे। इस पुरूष खुला बॉलीबॉल टूर्नामेंट में राष्ट्रीय स्तर की टीम भाग ले रही है।

यह भी पढें   जीवन यात्रा एक मंडी है, जहाँ हर क्षण कर्मों का व्यापार होता है : बिमल सर्राफ

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *