Sun. Nov 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग:- आज दिनांक 10 फरवरी 2022 गुरुवार* शुभसंवत् 2078

 

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
🌺🌸🌺🌸🌹
ध्येयः सदा परिभवघ्नमभीष्टदोहं
तीर्थास्पदं शिवविरिंचिनुतं शरण्यम्।
भृत्यार्तिहं प्रणतपाल भवाब्धिपोतं
वन्दे महापुरुष ते चरणारविन्दम्।।
🙏🙏🙏🙏

*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक:-*
*10 फरवरी 2022 गुरुवार*
शुभसंवत् :- 2078
शाके:-1943
उत्तरायण याम्यगोल:
ऋतु:- *शिशिर*
माह:- माघ
पक्ष:- शुक्ल
तिथि:- *नवमी दिन में 11:40 तक उपरांत दशमी*
नक्षत्र :- रोहिणी रात्रि 3:50 तक उपरांत मृगशिरा,
योग:- ऐन्द्र रात्रि 7:35 तक उपरांत वैधृति,
करण:- कौलव,
सूर्योदय :- प्रातः 06:28
सूर्यास्त : संध्या 05:32
सूर्य :- *धनिष्ठा नक्षत्रे मकर राशौ च सूर्य:*
चंद्रमा :- *वृष राशौ चन्द्रः*

*आज का राहूकाल*
दोपहर :-1:30 बजे से 3:00 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:-*
दोपहर 11:36 से 12:25 तक।
कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो दधि खाएं एवं दधि हल्दी चावल का चंदन लगा कर प्रस्थान करें।

*आज का पर्व त्यौहार, तिथि मुहूर्त व खास:-*
*आज महानन्दा नवमी को श्री लक्ष्मी विष्णु और श्री राधा कृष्ण का पूजन एवं सन्तान गोपाल स्तोत्र, विष्णुसहस्त्र नाम का पाठ उत्तम सन्तान सुख, सर्व सिद्धि दायक एवं उत्तम नौकरी आजीविका, सुख सौभाग्य, दायक होगा।*

यह भी पढें   भारत ने नेपाल और भूटान के नागरिकों के लिए बदले सीमा पार करने के नियम, अब पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य

*🌹दैनिक राशिफल🌹*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।*
*जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*

*🌺आज का दैनिक राशि फल:-🌺*

🐏मेष
सुख के साधनों पर व्यय होगा। मनोरंजन के लिए समय निकाल पाएंगे। परिवार के साथ सुखद अहसास होगा। आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। लंबी यात्रा का मन बनेगा। प्रमाद न करें।

🐂वृष
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक व स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। संगीत व चित्रकारी आदि में रुचि जागृत होगी। जीवनसाथी के सहयोग से प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

👫मिथुन
सुख के साधन जुटेंगे। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। मेहनत का फल प्राप्त होगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार अच्छा चलेगा। नेत्र पीड़ा की आशंका है। लापरवाही न करें।

🦀कर्क
किसी भी तरह के विवाद-बहस इत्यादि में न पड़ें। स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। शारीरिक कष्ट भी आशंका है। अत: लापरवाही न करें। दूर से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। लाभ होगा।

🐅सिंह
धन प्राप्ति के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन की प्राप्ति सहज ही होगी। मित्रों तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ समय सुखद व्यतीत होगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। सफलता मिलेगी। प्रमाद न करें।

यह भी पढें   कैसे जिंदगी हर पल एक नई सीख देती है ? : बिमल सरार्फ

🙍‍♀️कन्या
शारीरिक पीड़ा से बाधा संभव है। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। शत्रुओं का पराभव होगा। सुख के साधनों पर व्यय होगा। संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं, भरपूर प्रयास करें। रोजगार में वृद्धि के योग हैं।

⚖️तुला
वाणी में हल्के हंसी-मजाक से बचें। बात बिगड़ सकती है। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार पर व्यय हो सकता है। किसी विशिष्ट व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होने की संभावना है। पार्टी व पिकनिक का आनंद उठाएंगे।

*🦂वृश्चिक*
दुश्मनों से सावधान रहें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। शारीरिक हानि की आशंका है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। आय में निश्चितता रहेगी।

🏹धनु
किसी पूजा-अनुष्ठान का कार्यक्रम बन सकता है। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। नए काम मिल सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्‍थ्य की चिंता रहेगी।

🐊मकर
अकारण विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। बनते काम बिगड़ सकते हैं। परिवार में तनाव रह सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है। शारीरिक कष्ट की आशंका है। मित्रों के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। पार्टी व पिकनिक में व्यस्त रहेंगे। लाभ होगा। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे।

यह भी पढें   एनपीएल में आज दो मुकाबले, लुम्बिनी लाइन्स और जनकपुर बोल्ट्स के बीच होगी पहली भिड़ंत

🍯कुंभ
कार्य के प्रति जवाबदारी में वृद्धि होगी। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ में वृद्धि होगी। यश बढ़ेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

🐟मीन
अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। किसी लंबी मनोरंजक यात्रा की योजना बनेगी। मित्रों के साथ समय सुखद व्यतीत होगा। घर-बाहर से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। विवेक का प्रयोग करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जोखिम न ले।।
*श्री गणेश के साथ श्री महाविष्णु लक्ष्मी नारायण* *आप की सुख सौभाग्य, सन्तति सन्तान, उत्तम नौकरी आजीविका, उत्तम धन संपदा, मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा बनाएं!!*
*महादेव एवं भगवती अपराजिता के कृपा से आप सपरिवार स्वस्थ दीर्घायु और तेजस्वी बनें, आपकी प्रसन्नता और सभी कार्यों में सफलता सम्पूर्ण और लंबे जीवन काल तक बनी रहे, महादेव आपको सब प्रकार से रक्षा करते हुवे सभी खुशियां देते रहें।*
*आपके मनोकामना के साफल्यता लिए हमारी हार्दिक शुभकामना…*
🙏🙏🙏🙏🙏
*हरि ॐ गुरुदेव..!*
*✒✍🏻 ✒✍🏻*

ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*व्हाट्सएप नं.- 9431093636*
संपर्क:-
*9934428775*

*ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*व्हाट्सएप नं.- 9431093636*
संपर्क:-
*9934428775*
*7004427683*
*इस नम्बर पर वार्तालाप समय:- प्रातः 6 से 10 बजे तक एवं रात्रि 7 से 11 बजे तक।*
*🌺कार्यालय🌺*
*शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष आश्रम*
*रजिस्टार कालोनी , पश्चिम करगहिया रोड कालीबाग बेतिया*
*!!भवेत् तावत् शुभ मंगलम्!!*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com