Fri. Sep 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रचण्ड और डा. कोइराला के बीच भेटवार्ता, डा. कोइराला ने कहा– मैं चुनावी गठबंधन के पक्ष में नहीं हूँ

 

काठमांडू, १० फरवरी । नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड और नेपाली कांग्रेस के नेता डा. शेखर कोइराला के बीच भेटवार्ता हुई है । भेटवार्ता के दौरान डा. कोइराला ने प्रचण्ड के साथ कहा है कि आगामी चुनाव में कांग्रेस और माओवादी के बीच चुनावी गठबंधन होने की सम्भावना कम है । डा. कोइराला का कहना है कि वह चुनावी गठबंधन के पक्ष में नहीं हैं । भेटवार्ता के लिए डा. कोइराला आज सुबह प्रचण्ड निवास खुमलटार पहुँच गए थे ।
प्राप्त सूचना अनुसार दो नेताओं के बीच घोषित स्थानीय चुनाव और एमसीसी संबंधी विषयों को लेकर बातचीत हुई है । बातचीत के दौरान अध्यक्ष प्रचण्ड ने चुनावी गठबंधन के लिए प्रस्ताव किया था । लेकिन कोइराला ने कहा– ‘गठबंधन करते हैं तो सरकार के लिए हो सकता है, लेकिन चुनाव में गठबंधन करने की पक्ष में मैं नहीं हूँ ।’ कोइराला निकट स्रोत का कहना है कि अध्यक्ष प्रचण्ड ने बारबार चुनावी गठबंधन के लिए प्रस्ताव किया था, लेकिन डा. कोइराला ने प्रस्ताव को अस्वीकार किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com