Sat. Sep 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एक बेटे की चाहत और पति के छोड़ देने के डर के कारण महिला ने सर में ठोक ली कील

 

पेशावर, एएनआइ।

Read all Latest Updates on and about andhvishwas

 

एक बेटे की चाहत और पति के छोड़ देने के डर के कारण पेशावर की एक महिला ने एक फर्जी पीर बाबा के कहने पर अपने सिर पर कील गाड़ ली है। ताकि वह एक बेटे को जन्म दे सके। अब जिंदगी और मौत के बीच झूल रही इस महिला को पेशावर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डान अखबार के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक महिला ने अपने सिर में कील ठोक ली। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की तस्वीरें जब सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तो पेशावर पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लिया।

यह भी पढें   सर्वदलीय बैठक शुरु

अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि महिला की तीन बेटियां हैं। पति ने महिला को धमकी दी थी कि अगर उसे अगली बार भी बेटी हुई तो वह उसे छोड़ देगा। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि महिला तीन माह की गर्भवती है। ऐसे में उसे डर था कि कहीं इस बार भी उसे बेटी न हो जाए।

बेटे की चाहत और पति के छोड़ने के डर के कारण महिला एक पीर के पास गई। उस नकली पीर ने महिला को एक ताबीज, पढ़ने के लिए कुछ चीजें और एक कील दी। महिला वहां से घर लौटी और अपने सिर में कील ठोक ली। जब महिला दर्द से कहराने लगी तो परिवार के सदस्यों को घटना का पता चला। परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com