Sat. Aug 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

केन्द्रीय इस्पात मंत्री आर. सी.. पी. सिंह के आवास पर हजारों जनता दल यू के नेता तथा कार्यकर्ताओं का जमघट

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । जनता दल यू. के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा केन्द्रीय इस्पात मंत्री आर. सी. पी. सिंह के पटना स्थित सरकारी आवास पर शुक्रवार कोबिहार से कोने कोने जद. यू. के केन्द्रीय पदाधिकारी प्रदेश पदाधिकारी जिला से पंचायत स्तर के पदाधिकारी तथा आम जद. यू. कार्यकर्ता मिले। जदयू के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के निवर्तमान अध्यक्ष उपेन्द्र विभूति के नेतृत्व में बिहार से व्यवसायिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी तथा सैकड़ों आम व्यवसायी भी केन्द्रीय इस्पात मंत्री से मिलकर पुष्प गुच्छा तथा अंगवस्त्र से स्वागत किया। इसी तरह जद.यू के अन्य पदाधिकारियों ने वूके देकर मिले। उपस्थित हजारों कार्यकर्ताओं ने भावी मुख्यमंत्री वनने के लिए नारेबाजी भी की। राजगीर के बिधायक कौशल किशोर, बिधान पार्षद रामेश्वर महतो, जद.यू के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुशवाहा राज सोनी पुष्पा गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों ने सिरकत कीं। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं के लिए सुरुचि भोजन का भी व्यवस्था था। केन्द्रीय इस्पात मंत्री एक आम जद.यू कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी से समान रुप से मिले तथा उनका अभिवादनस्वीकार किए।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस आधिकारिकता विवाद और सर्वोच्च अदालत के न्यायाधीशों की भूमिका

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com