Sat. Sep 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लोसपा के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन महंथ ठाकुर ने किया

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर। लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी का मधेश प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंथ ठाकुर ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मधेशी के अधिकार तथा मधेश के विकास के लिए लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी सदैव तत्पर है। उन्होंने कहा कि नागरिकता का समाधान, मधेशी का समान अधिकार, संविधान संशोधन जैसे अहम मुद्दे के लिए लोकतांत्रिक पार्टी लड़ रही है। उन्होंने आगे कहा कि मधेश प्रदेश तथा जनकपुरधाम राजधानी इसी संघर्ष का परिणाम है। जीतेन्द्र सोनल की अध्यक्षता में संपन्न इस उद्घाटन कार्यक्रम में पूर्व रक्षा मंत्री तथा लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के बरिष्ठ नेता शरद सिंह भंडारी, रानी शर्मा, जिला अध्यक्ष परमेश्वर साह सहित बड़ी संख्या में नेता तथा कार्यकर्ता की सहभागिता थीं।

यह भी पढें   अभिभावक विहीन बच्चों को १२वीं कक्षा तक मुफ्त शिक्षा और रहने की सुविधा देने का बागमती प्रदेश का निर्णय

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com