Sun. Apr 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संगीतकार बप्पी लहरी का निधन, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

 

म्यूजिक जगत से एक बार फिर बुरी खबर सामने आ रही है। भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर के बाद अब फेमस सिंगर व म्यूजिक डायरेक्टर बप्पी लहरी का निधन हो गया है। आज मुंबई के एक अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। 69 साल के बप्पी लहरी के निधन की खबर ने हर किसी को तोड़कर रख दिया है। उनके निधन की खबर से बॉलीवुड और म्यूजिक इंडडस्ट्री में शोक की लहर है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 19 अप्रैल 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

बॉलीवुड को डिस्को म्यूजिक देने वाले बप्पी लहरी (Bappi Lahiri Passed Away) ने म्यूजिक के गाने आज भी हर किसी के जुबान पर है। खबरों की मानें तो बप्पी लहरी की कल रात घर पर ज्यादा तबियत बिगड़ने के बाद ही उन्हें जुहू के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां 69 साल के बप्पी लहरी ने अंतिम सांसे लीं। बप्पी लहरी ने अपने करियर में हर कई सुपर​ डुपर हिट गानें दिए हैं। उन्हें 1970-80 के दशक की शुरुआत की कई फिल्मों जैसे ‘चलते चलते’, ‘डिस्को डांसर’ और ‘शराबी’ में लोकप्रिय गाने देने के लिए जाना जाता है। वहीं साल 2020 में फिल्म ‘बागी 3’ में उनका आखिरी बॉलीवुड गाना ‘बंकस’ था।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 16 अप्रैल 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

बप्‍पी लहिरी ने महज 19 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। मुंबई आने के बाद उन्हें पहला ब्रेक बंगाली फिल्म ‘दादू’ 1972 में मिल गया था। इसके बाद उन्होंने 1973 में फिल्म ‘शिकारी’ के लिए म्यूजिक कंपोज किया था। यही नहीं 1980 और 90 के दशक में उन्होंने कई जबरदस्त साउंड ट्रैक्स बनाए, इसमें ‘वारदात’, ‘डिस्को डांसर’, ‘नमक हलाल’, ‘डांस डांस’, ‘कमांडो’, ‘गैंग लीडर’, ‘शराबी’ जैसी फिल्में शामिल रहीं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *