Tue. Oct 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्व उप प्रधानमंत्री राजेंद्र महतो का क्षेत्र में क्षेत्रों का दौरा

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर | पूर्व उप प्रधानमंत्री तथा लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के बरिष्ठ नेता राजेंद्र महतो धनुषा जिला केअपनी संसदीय क्षेत्र तीन के विभिन्न नगरपालिका पालिका तथा गांव पालिका में तूफानी दौरा शुरू किए हैं। नगरपालिका तथा गांव पालिका के विभिन्न बार्डो में पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलकर समस्या को सुनते है तथा इसके निदान हेतु मंथन भी करते है। गांव में आयोजित चौपाल में पार्टी के संगठन, सदस्यता अभियान आदि बिषयो पर चर्चा होती है। फिर कार्यकर्ताओं द्वारा निमंत्रण भेजे गए विवाह, उपनायन, श्राद्ध आदि भाग लेते हैं। समय की परवाह न करते हुए देर रात तक क्षेत्र में समय दे रहे है। बुधवार को क्षेत्रके फूलगामा में में कार्यकर्ताओं के बीच चौपाल लगाया। पूर्व उप प्रधानमंत्री के साथ मनोज चौधरी, संजय कुमार सिंह, लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष बिधायक परमेश्वर साह, विश्वनाथ साह सहित कई स्थानीय नेता मौजूद रहे। बुधवार को ही पार्टी के कार्यकर्ता प्रह्लाद साह के दादा के संपीडन कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

यह भी पढें   ईरान से आपूर्ति बंद होने पर पाकिस्तान में एलपीजी गैस की कीमतों में भारी उछाल

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com