Mon. Nov 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मैंने भगवतगीता को अपमान और राप्रपा विभाजन नहीं किया हैः थापा

 
कमल थापा, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २० फरवरी । राप्रपा नेपाल के अध्यक्ष कमल थापा ने दावा किया है कि उन्होंने हिन्दू धर्मावलम्बियों की पवित्र ग्रन्थ भगवतगीता को अपमान और राप्रपा पार्टी विभाजन नहीं किया है । अपने नेतृत्व में निर्मित नयी पार्टी घोषणासभा को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है । उन्होंने कहा कि अगर वह चाहते थे तो विधान और कानून अनुसार राप्रपा पार्टी को विभाजन कर सकते थे, लेकिन भगवतगीता के प्रति किया गया प्रतिबद्धता के अनुसार ही उन्होंने ऐसा नहीं किया है ।
पार्टी घोषणा सभा को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष थापा ने कहा– ‘मुझे आज वि.सं. २०७६ साल फाल्गुन २९ गते के दिन याद हो रही है । उस दिन में ने गीता के ऊपर हाथ रखकर प्रतिबद्धता व्यक्त किया था कि मैं राप्रपा पार्टी विभाजन नहीं करुंगा । गीता सनातन धर्मावलम्बियों के लिए एक महान् ग्रन्थ है । आज मुझे खुशी हो रही है कि मैंने राप्रपा विभाजन नहीं किया है ।’ उन्होंने कहा कि राप्रपा के भीतर उनके प्रति स्नेह रखनेवाले बहुसंख्यक सदस्य हैं । थापा ने आगे कहा– ‘राप्रपा के भीतर रहे बहुसंख्यक सदस्य मुझे कह रहे थे कि विधि और कानून अनुसार बहुमत संख्या के साथ पार्टी विभाजन किया जाए । उन लोगों का कहना था कि ऐसा करेंगे तो पार्टी मजबूत रहेगी । लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com