Sun. Jul 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पुलिस की गोली लगने से एक भारतीय गांजा तस्कर की मौत

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । बुधवार की रात बारा जिला के सिमरौनगढ नगरपालिका के महुयाही में करीब आधा दर्जन गांजा तस्कर भारत ले जा रहा था। इसी दौरान पुलिस की गश्ती टोली ने रोकना चाहा लेकिन गांजा तस्कर ने गोली चला दी। आत्म रक्षा के लिए पुलिस ने भी गोली चलायी जिसमें एक तस्कर की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। इस घटना में सभी तस्कर भाग गए लेकिन एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए तस्कर मोति जिला के पिपरा निवासी है। मृतक तस्कर का नाम नही खुल सका हैं। पुलिस ने 75किलो गांजा भी बरामद किया है। घटना की पुष्टि बारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पुलिस प्रवक्ता राजेश थापा ने दी है।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – फाइनल में अर्जेंटीना का सामना स्पेन से

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *