Sat. Oct 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

युक्रेन में फसे भारतीय नागरिक वतन वापस लौटने लगे

 

यूक्रेन में फंसे भारतीय लोगों को सुरक्षित देश लाने के लिए केंद्र सरकार का अभियान जारी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘एक-एक भारतीय नागरिक को यूक्रेन से वापस लाया जाएगा, हम इसकी गारंटी लेते हैं। प्रधानमंत्री यूक्रेन के राष्ट्रपति और रूस के राष्ट्रपति से संपर्क में है ताकि हर नागरिक को वापस लाया जा सके।’ उन्होंने यह भी कहा कि अपने दोस्तों व सहयोगियों तक इस मैसेज को पहुंचा दें कि वापस देश में उन्हें सुरक्षित लाने के बाद ही हम चैन की सांस लेंगे।

यह भी पढें   नेपाल प्रीमियर लीग : विराटनगर किंग्स को सन्दीप लामिछाने से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाई के बीच शनिवार से भारत ने वहां फंसे अपने नागरिकों को निकालने के लिए अभियान की शुरुआत की है। शाम में पहली उड़ान (AI1944) 219 लोगों को लेकर मुंबई पहुंची। बुडापेस्ट (हंगरी) से 240 भारतीय नागरिकों को लेकर आपरेशन गंगा के तहत तीसरी उड़ान दिल्ली के लिए रवाना हुई।

वहीं दूसरी उड़ान (AI1942) से 250 भारतीय नागरिक रविवार तड़के 2.45 पर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। इस क्रम में एयर इंडिया की तीसरी उड़ान AI1940, जो हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से रविवार को भारत आनेवाली है। 24 फरवरी की सुबह से यूक्रेन का एयरस्पेस बंद है। इसलिए भारतीय विमान जो वहां फंसे अपने नागरिकों को लेकर लौट रहे हैं वे बुचारेस्ट और बुडापेस्ट से आवाजाही कर रहे हैं।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 21 अक्टुबर 2026 बुधवार* शुभसंवत् 2083

इस क्रम में जो भारतीय नागरिक यूक्रेन रोमानिया सीमा और यूक्रेन हंगरी सीमा पर पहुंच गए हैं उन्हें भारत सरकार के अधिकारियों की सहायता से बुखारेस्ट और बुडापेस्ट लाकर भारत के लिए रवाना किया जा रहा है। सरकार इसके लिए अपने नागरिकों से किसी तरह का शुल्क नहीं ले रही है।

एयर इंडिया ने इस मौके की तस्वीरों को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला (Harsh Vardhan Shringla) ने 24 फरवरी को कहा था कि यूक्रेन में करीब 16,000 भारतीय नागरिक हैं जिनमें अधिकतर विद्यार्थी हैं। यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने शनिवार को ट्विटर पर कहा कि यूक्रेन में मौजूद भारतीय नागरिकों को सीमा चौकियों की ओर जाने से पहले दूतावास, भारतीय अधिकारियों व उनके लिए मुहैया कराए गए हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करना चाहिए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com