Fri. May 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमसीसी मामले को लेकर माओवादी में विवाद, केन्द्रीय समिति बैठक आह्वान

 

काठमांडू, ३ मार्च । नेकपा माओवादी केन्द्र ने पार्टी केन्द्रीय समिति बैठक आह्वान किया है । संसद् से अमेरिकी सहयोग परियोजना (एमसीसी) पास होने के बाद माओवादी के भीतर विवाद बढ़ती जा रही है । एमसीसी के विपक्ष में रहे माओवादी नेता गण पार्टी विभाजन के लिए क्रियाशील होने के कारण पार्टी अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ने विवाद समाधान के लिए केन्द्रीय समिति बैठक आह्वान किया है । बैठक कल शुक्रबार सुबह ११ बजे के लिए तय है । बैठक स्थल राष्ट्रीय सभागृह को तय किया है ।
स्मरणीय है, पार्टी अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड तथा कुछ नेता एमसीसी पक्षे में हो जाने के बाद नेता नारायणकाजी श्रेष्ठ, लिलामणि पोखरेल जैसे नेता उसके विपक्ष में हो गए थे । बताया जाता है कि श्रेष्ठ के नेतृत्व में माओवादी पार्टी विभाजन के लिए बहस हो रहा है । लेकिन उसको रोकने आग्रह करते हुए अध्यक्ष प्रचण्ड श्रेष्ठ नेवास में पहुँच चुके हैं । बताया गया है कि केन्द्रीय समिति बैठक में एमसीसी मामले और उसके बाद विकसित पार्टी विवाद को लेकर ही विचार–विमर्श होन जा रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *