Sun. May 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दो पक्षों की झड़प में सांसद प्रमोद कुमार साह गंभीर घायल

 
दो पक्षों की झड़प में सांसद प्रमोद कुमार साह गंभीर घायल

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । शनिवार को सर्लाही जिला के ईश्वरपुर दो पक्षों के बीच हुयी झपड़ में जनता समाजवादी पार्टी के सचेतक सांसद प्रमोद कुमार साह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उसे इलाज के लिए हेलीकाप्टर से काठमांडू भेजा गया है। इस घटना में सांसद के अंगरक्षक विनोद कुमार यादव भी घायल हो गए हैं। सर्लाही जिला के पुलिस अधीक्षक कार्यालय के प्रवक्ता डी. एस. पी. माधव बुढाथोकी के अनुसार फूलजोर त्रिभुबन नगर सड़क खण्ड के चौड़ीकरण के दौरान स्थानीय एक क्लव के भवन को चौड़ीकरण के लिए तोड़ने की नौवत आयी थी। जिसे क्लव के सदस्यों ने बिरोध कर रहे थे। इसी क्रम में सांसद समर्थक तथा क्लव के कार्यकर्ताओं केबीच गाली गलौज के बाद हिंसक झड़प शुरू हुयी। दोनो ओर से ईट पत्थर फेंकने के साथ लाठी डंडा चलने लगी। इसी दौरान सांसद प्रमोद कुमार साह को पत्थर तथा लाठी से हमला किया गया। इस घटना में सांसद के सिर में गंभीर चोट लगी है। गंभीर रूप से घायल सांसद साह को हेलीकॉप्टर से काठमांडू भेजा गया है। उनके अंगरक्षक विनोद कुमार यादव को इलाज स्थानीय स्तर पर कई जा रही है। इस घटना में सांसद के अंगरक्षक के हथियार भी लूटने की खबर है। घटना में दोनो ओर से एक दर्जन से अधिक लोग भी सामान्य घायल हुए हैं। घटना के बाद बड़ी संख्या में सूरक्षाकर्मी तैनात है। इस घटना के बाद पूरे ईश्वर पुर क्षेत्र में तनाव हैं।

यह भी पढें   हमारी पार्टी जनता को निराश नहीं होने देगी – कबिन्द्र बुर्लाकोटी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *