जनकपुर में अपहरित बालिका को पुलिस ने किया बरामद

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर। गुरुवार को जनकपुरधाम उप महानगर पालिका वार्ड 16पुल चौक से ध्रुव मंडल की चार बर्षीय पुत्री सृष्टि मंडलकोफिरौती के लिए उनके घर के बरामदे से खेलन के दौरान अपरहण कर लिया था। पुलिस की सक्रियता से 24घंटा के भीतर विदेह नगरपालिका वार्ड आठ के बफै से शुक्रवार की शाम बरामद कर लिया गया है। इनकी जानकारी धनुषा के एस. पी. बसंत रजौरे ने पत्रकार सम्मेलन करदी है। अपरहण के बाद अपहरणकर्ता मोवाइल से पंद्रह लाख की मांग कर रहे थे। मोवाइल के लोकेशन के माध्यम से धनुषा के डी. एस. पी. दीपक राय के नेतृत्व में पुलिस की टोली ने मोवाइल के लोकेशन से बफै गांव में अपररण कर्ताओं तक पहुंचा। इस दौरान बच्ची को छुड़ाने के लिए चार राउंड गोलियां भी चलाना पड़ा लेकिन कोई घायल नहीं हुआ। एस. पी. ने जानकारी दी हैं कि इस घटना में संलग्न चार अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है लेकिन नाम का खुलासा नहीं किया है।

