Sun. Jun 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल भारत वर्ल्ड डेवलपमेन्ट फोरम का गठन

 


काठमांडू, ९ अप्रील । नेपाल भारत वर्ल्ड डेवलपमेन्ट फोरम का गठन हुआ है । शनिबार काठमांडू में एक कार्यक्रम के बीच फोरम का उद्घाटन किया गया । कार्यक्रम में कहा गया कि विश्व शांति व समृद्धि के लिए यह संगठन बनाया गया है। हिन्दू धर्म की महत्ता और उसे जीवन से जोड़ने के क्षेत्र में भी संगठन प्रयासरत है। साथ में नेपाल–भारत का साझा मुद्दा, आपसी सम्बंध और विकास के लिए भी फोरम सक्रिय रहेगा ।
फोरम के संरक्षण एवं कार्यक्रम के विशेष अतिथि वेद प्रकाश गुप्ता और प्रमुख अतिथि एवं लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी के नेता तथा पूर्व उप प्रधानमंत्री राजेन्द्र महत्तो के प्रमुख आतिथ्यता में सम्पन्न कार्यक्रम में नेपाल तथा भारत के विशिष्ठ व्यक्तियों की उपस्थिति रही । नेपाल भारत वर्ल्ड डेवलपमेन्ट फोरम गठन तथा शुभकामना कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए प्रमुख अतिथि द्वय गुप्ता और महतो ने नेपाल–भारत बीच के साझा जीवन तथा धर्म–संस्कृति के बारे में चर्चा की ।
कार्यक्रम को नेपाली कांग्रेस के सह–महामन्त्री जीवन परियार, लोकतान्त्रिक समाजवादी के नेता डा. सुरेन्द्र झा, हिमालिनी हिन्दी पत्रिका की सम्पादक डा श्वेता दीप्ति, फोरम के नेपाल के संरक्षक शिव गोयल , हिंदी भाषा अभियानी रमण पांडे भारत से पधारे अतिथियों ने सम्बोधन किया ।
कार्यक्रम के दौरान फोरमकेअध्यक्ष श्री मधुरेन्द्र जी के नेतृत्व में नेपाल भारत वल्र्ड डेवलपमेन्ट फोरम के पदाधिकारियों ने पद तथा गोपनियता की शपथ ली । कार्यक्रम का सफल संचालन कंचना झा ने किया ।

यह भी पढें   रास्वपा उपसभापति में डा. स्वर्णिम वाग्ले निर्विरोध चुने गए

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *