पत्रकार सम्मेलन कर वलराम महतो ने की मेयर प्रत्याशी वनने की घोषणा

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । समाजसेवी वलराम महतो ने स्वतंत्र से मेयर लड़ने की आज पत्रकार सम्मेलन कर विधिवत घोषणा की है। शनिवार को आज पत्रकार सम्मेलन की तथा स्वतंत्र से चुनाव लड़ने की घोषणा की। इसके वाद उन्होंने घोषणा पत्र भी जारी किया। जिसमें मच्छर उन्मूलन, डंपलिंग साइट का निर्माण जनकपुरधाम को स्मार्ट सिटी वनाने, फ्री वाई फाई, वारहवी तक खासकर वच्ची को मुफ्त शिक्षा जनकपुरधाम को पर्यटन बढ़ाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार सहित अन्य वातें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि वे मेयर वनकर जनकपुरधाम की जनता को सेवा करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि मेयर वने तो मेयर को दी जाने वाली सरकारी सुविधा नहीं लेंगे। सरकारी गाड़ी का प्रयोग नहीं करेंगे। इस पत्रकार सम्मेलन में ई. लाल बाबू साह, अरुण साह (मुन्ना) सहित कई लोग मंचासीन थे। पटना के मेयर सीता साहू ने वलराम महतो के चुनाव लड़ने पर गुलदस्ता भेज कर शुभकामना दी है तथा जीत की अग्रिम वधाई दी है।

