Sat. Nov 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 6 मजदूरों की मौत

 

एलुरु, एएनआइ।

आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के मुसुनुरु गांव में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में देर रात भीषण आग लग गई है। आग में झुलसने के कारण 6 मजदूरों की मौत हो गई है। इसके अलावा इस हादसे में 13 लोग घायल भी हुए हैं। राज्य के सीएम और राज्यपाल ने हादसे पर दुख जताया है। सीएम ने प्रभावितों के लिए मुआवजे का एलान भी किया है।

केमिकल रिसाव के बाद लगी आग

यह भी पढें   हुए वैश्विकरण आस्था का महालोक पर्व - छठ : डा.विजय दत्त

बताया जा रहा है कि आग जिस फैक्ट्री में लगी है उसका नाम पोरस प्राइवेट लिमिटेड है। पुलिस ने बताया कि फैक्ट्री में पालीमर कच्चे के माल की डिलीवरी होती थी। कंटेनर लीक होने के कारण फैक्ट्री में आग लगना शुरू हो गई। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया।

डीएसपी नुजीवेदु ने बताया, ‘फैक्ट्री में एक कंटेनर लीक हो गया और अचानक एक मेनहोल से आग की लपटें निकली। कुल पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। दुर्घटना में 12 लोग घायल भी हुए हैं।’

यह भी पढें   नेपाल संवत और म्ह पूजा पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं: 'यह परंपरा आत्मशुद्धि और चेतना का बोध कराती है'

बिहार के रहने वाले थे चार मजदूर

वहीं, एलुरु के एसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि हादसे के वक्त फैक्ट्री में 18 लोग काम कर रहे थे। घायलों को इलाज के लिए विजयवाड़ा और नुजीवेदु के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग में फैक्ट्री की दो मंजिलें पूरी तरह जल गई हैं। पुलिस ने बताया कि मृतकों में चार लोग बिहार के रहने वाले थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com