Fri. Oct 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 6 मजदूरों की मौत

 

एलुरु, एएनआइ।

आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के मुसुनुरु गांव में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में देर रात भीषण आग लग गई है। आग में झुलसने के कारण 6 मजदूरों की मौत हो गई है। इसके अलावा इस हादसे में 13 लोग घायल भी हुए हैं। राज्य के सीएम और राज्यपाल ने हादसे पर दुख जताया है। सीएम ने प्रभावितों के लिए मुआवजे का एलान भी किया है।

केमिकल रिसाव के बाद लगी आग

यह भी पढें   माँ ब्रह्मचारिणी :नवरात्र का दूसरा दिन : संकल्प से सिद्धि की ओर : श्वेता दीप्ति

बताया जा रहा है कि आग जिस फैक्ट्री में लगी है उसका नाम पोरस प्राइवेट लिमिटेड है। पुलिस ने बताया कि फैक्ट्री में पालीमर कच्चे के माल की डिलीवरी होती थी। कंटेनर लीक होने के कारण फैक्ट्री में आग लगना शुरू हो गई। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया।

डीएसपी नुजीवेदु ने बताया, ‘फैक्ट्री में एक कंटेनर लीक हो गया और अचानक एक मेनहोल से आग की लपटें निकली। कुल पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। दुर्घटना में 12 लोग घायल भी हुए हैं।’

यह भी पढें   दो दिवसीय अंतरप्रदेशीय मुख्यमंत्री सम्मेलन–2083 आज से विराटनगर में शुरू

बिहार के रहने वाले थे चार मजदूर

वहीं, एलुरु के एसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि हादसे के वक्त फैक्ट्री में 18 लोग काम कर रहे थे। घायलों को इलाज के लिए विजयवाड़ा और नुजीवेदु के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग में फैक्ट्री की दो मंजिलें पूरी तरह जल गई हैं। पुलिस ने बताया कि मृतकों में चार लोग बिहार के रहने वाले थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com