Sun. May 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमाले पार्टी के नेता रघुबीर तथा जूली ने मेरे चरित्र हत्या की : अंसारी

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । गुरुवार को जनकपुरधाम के सीताशरण होटल से मुस्लिम आयोग के अध्यक्ष समीम मियां अंसारी को पांच करोड़ के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया। वे एक स्वतंत्र उम्मीदवार के पक्ष में मुस्लिम मत को एक करने के लिए आये थे। यह खबर आज सुबह ही वायरल हुआ था। पुलिस ने उन्हें गाड़ी में बैठा कर एयर पोर्ट से काठमांडू भेज दिया। इसी दौरान 15-20युवको के साथ हो हल्ला करने के आरोप में एमाले के नगर अध्यक्ष सुरेंद्र भंडारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

यह भी पढें   सिक्किम में डा. कायस्थ लिखित पुस्तक विमोचन

काठमांडू में अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अंसारी ने कहा कि एमाले पार्टी के शासन के दौरान मूझे ओली द्वारा मुस्लिम आयोग का अध्यक्ष बनाया गया लेकिन इसी पार्टी के बरिष्ठ नेता रघुबीर महासेठ तथा जुली महासेठ ने एक सुनियोजित ढंग से मूझे बोट खरीद फरोख्त का आरोप लगाकर चरित्र हत्या की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार होटल की कमरा से रूपये का थैला मिला था लेकिन धनुषा जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने इनकी पुष्टि नहीं की है। मामला जो भी हो अंसारी प्रकरण जनकपुरधाम में जोड़ पकड़ लिया है। तथा इसका प्रभाव वोट पर पड़ना तय है।

यह भी पढें   पुराने राजनीतिक दलों को समाप्त करने की साजिश जारी : ओली

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed