Mon. Jun 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाली कांग्रेस के पूर्व सांसद् भीम बहादुर श्रेष्ठ को पार्टी ने की कारवाही, हो गए पार्टी से निलंबित

 

काठमांडू, १२ मई । नेपाली कांग्रेस के पूर्व सांसद् भीम बहादुर श्रेष्ठ को नेपाली कांग्रेस ने कारवाही की है । श्रेष्ठ को पार्टी से निलंबन किया गया है । जारी स्थानीय तह निर्वाचन में पार्टी को असहयोग करने का आरोप उनके ऊपर है । श्रेष्ठ के साथ–साथ पार्टी अनुशासन विपरित काम करने के आरोप में नेपाली कांग्रेस ने तरुण दल के पूर्व केन्द्रीय सदस्य शम्भु प्रसाद अर्याल, क्षेत्रीय प्रतिनिधि सूर्य बस्नेत, तरुण दल के पूर्व जिला सचिव आनन्दराज राउत और क्रियाशील सदस्य डा. केशव पौडेल को भी कारवाही की है ।
पूर्व सांसद् श्रेष्ठ का मूल घर चितवन जिला भरतपुर महानगरपालिका–१ में हैं । कारवाही में पड़नेवाले सभी भरतपुर निवासी हैं । भरतपुर महानगरपालिका में गठबन्धन की ओर से माओवादी नेतृ रेणु दाहाल ने मेयर पद में उम्मीदवारी दी है । लेकिन इसके प्रति असन्तुष्टि व्यक्त करते हुए कांग्रेस नेता जगन्नाथ पौडेल ने बागी (स्वतन्त्र) उम्मीदवारी दिया है । कारवाही में पड़नेवाले श्रेष्ठ सहित के ५ नेता–कार्यकर्ता पौडेल समर्थक हैं । पौडेल को समर्थन करने के आरोप में इससे पहले ही नेपाली कांग्रेस ने पौडेल के साथ–साथ उनके उम्मीदवारी में प्रस्तावक रहे कृष्णलाल सापकोटा और समर्थक मीना खरेल को भी पार्टी से निष्काशन किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *