Wed. Aug 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेकपा बहुमत के संयोजक बास्तोला पुलिस हिरासत से मुक्त

 
धर्मेन्द्र बास्तोला, फाईल तस्वीर

काठमांडू, १२ मई । नेकपा बहुमत के संयोजक धर्मेन्द्र बास्तोला पुलिस हिरासत से मुक्त हो गए हैं । पोखरा से नेपालगंज की ओर जा रहे बास्तोला को आज सुबह ४ बजे भालुवाङ पुलिस ने नियन्त्रण में लिया था । बास्तोला को नियन्त्रण में लेने के बाद चारो ओर आलोचना हुई थी । उसके ६ घंटो के बाद पुलिस ने बास्तोला को छोड दिया है ।
पुलिस का कहना है कि बुटवल में हुए बम बिस्फोट में नेकपा बहुमत पार्टी की संलग्नता होने की आशंका में सोधपूछ के लिए उनको नियन्त्रण में लिया है । बास्तोला के साथ उनके सहयोगी राजेन्द्र साउद और अचल मोक्तान को भी पुलिस ने नियन्त्रण में लिया था । पुलिस ने कहा है कि ६ घटों की सोधपूछ और अनुसंधान से विस्फोट में उन लोगों की संलग्नता पुष्टी ना होने के कारण छोड़ दिया गया है ।
नेपाल पुलिस समक्ष बास्तोला ने कहा है कि चुनाव बिहष्कार संबंधी पार्टी की कोई भी नीति नहीं है । बास्तोला गिरफ्तार होने के बाद पार्टी केन्द्रीय सदस्य हेमन्त प्रकाश वली ने भी एक विज्ञप्ति प्रकाशित करते हुए कहा था कि निर्वाचन बहिष्कार संबंधी पार्टी की कोई भी नीति नहीं है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com