Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल के स्थानीय चुनाव, सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । शुक्रवार को नेपाल में स्थानीय निकाय का चुनाव है। स्थानीय चुनाव में एक करोड़ 77लाख,33हजार 723मतदाता मेयर, उप मेयर, वार्डाध्यक्ष तथा वार्ड सदस्य का भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान को सुरक्षा के लिए 71हजार नेपाली सेना, 62हजार नेपाल प्रहरी, 32हजार सशस्त्र प्रहरी तथा तीन हजार राष्ट्रीय अनुसंधान कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। इसी तरह अंशकालिक (म्याग्दी) एक लाख तैनात किए गए हैं। इसी तरह 10हजार756मतदान केन्द्र, 21हजार 955उप केन्द्र बनाये गए हैं। इसी तरह धनुषा जिला के 16 पालिका चुनाव में 5200विभिन्न तरह के सुरक्षाकर्मियों की तैनात की गयी है। जिसको मतदाता सूची में नाम है लेकिन मतदाता परिचय पत्र नहीं है उसे नेपाली नागरिकता प्रमाणपत्र, जमीन की कागजात दिखाने पर वे मतदान कर सकते हैं। निर्वाचन आयोग ने शराव पीकर मतदान करने बाले पर सख्त कार्रवाई करने की बात कहीं है।
सभी मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टी चले गए हैं। मतदान केन्द्र के सौ गज के भीतर कोई भी प्रत्याशी भीड़ नहीं लगा सकते है।
स्थानीय चुनाव में करीब चार लाख बालिग नागरिकता नहीं रहने से उनका मतदाता सूची में नाम नहीं रहने के कारण मतदान नहीं कर सकेंगे। सिर्फ धनुषा जिला में इनकी संख्या पांच हजार हैं। इनके पिता को जन्मसिद्ध नागरिकता है लेकिन उन्हें वंशज नागरिकता नहीं वना है।

यह भी पढें   भोटेकोशी बाढ़ : 22 भदौ को राष्ट्रीय शोक, 23 को ‘जेन–जी शहीद दिवस’ पर सार्वजनिक अवकाश

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com