Sat. Jul 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान टीवी ऐंकर और पूर्व सांसद आमिर लियाकत के शव को कब्र से निकाला जाएगा

 

My City - Pakistani Politician and TV Host Aamir Liaquat Hussain found dead

 

पाकिस्तान टीवी ऐंकर और पूर्व सांसद आमिर लियाकत की मौत को लेकर गुत्थी उलझ गई है। उनकी मौत को लेकर कई तरह की बातें कही जा रही हैं। इसी बीच पाकिस्तान की एक कोर्ट ने आदेश दिया है कि लियाकत के शव को कब्र से निकाला जाए और पोस्टमॉर्टम करवाया जाए। दरअसल उनकी मौत के बाद फैन्स ने कई तरह की आशंका जताई थीं। उनमें से ही अब्दुल अहमद नाम के शख्स ने कोर्ट में याचिका दी थी।

यह भी पढें   लोकतंत्र के साथ यदि छेड़खानी की जाती है तो विद्रोह हो सकता है – आरेन राइ

आशंका यह भी जताई जा रही है कि जायदाद के लिए लियाकत की हत्या कर दी गई। वहीं पाकिस्तान के सिलेब्रिटीज नहीं चाहते हैं कि लियाकत का शव कब्र से निकाला जाए। वे इस फैसले का विरोध कर रहे हैं। सरकारी वकील ने भी कहा है कि लियाकत का परिवार नहीं चाहता है कि शव को निकालकर पोस्टमार्टम किया जाए।

लियाकत की तीसरी पत्नी के खिलाफ याचिका
आमिर लियाकत की तीसरी पत्नी दानिया शाह के खिलाफ एक एनजीओ ने याचिका दायर की है और कार्रवाई की मांग की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लियाकत कुछ दिनों से डिप्रेशन से जूझ रहे थे। एक दिन उन्हें सुबह बेचैनी महसूस हुई। वह चिल्लाने लगे। कमरा बंद था। नौकर ने दरवाजा तोड़ा और देखा तो उनकी मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हुई। वह कुछ दिनों से काफी तनाव में रहते थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *