Fri. Sep 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस बाणिज्य दूतावास द्वारा जनकपुरधाम में आयोजित

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । अन्तरराष्ट्रीय 8बां योग दिवस भारतीय बाणिज्य दूतावास वीरगंज द्वारा जानकी मंदिर में आयोजित किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित योग दिवस के अवसर पर मधेश प्रदेश के गवर्नर हरि शंकर मिश्र,मुख्यमंत्री मो.लाल वावू राउत , लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के धनुषा जिला अध्यक्ष सह बिधायक परमेश्वर साह , बाणिज्य महादूत नीतेश कुमार बाणिज्य दूत तरूण कुमार , जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के मेयर मनोज कुमार साह,उप मेयर किशोरी साह ,पूर्व मेयर बजरंग प्रसाद साह ,जानकी मंदिर के उतराधिकारी महंत राम रोशन दास बैष्णव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। पतंजलि योग शिविर जानकी नगर के योग गुरू मनोहर साह के नेतृत्व में योग कराया गया। योग शिविर में 800से अधिक लोगो ने भाग लिया।

यह भी पढें   नेपाल में पर्यटन संकट: बाढ़, अफवाहें और डगमगाती अर्थव्यवस्था

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com