Sat. Nov 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीनी की एक बड़ी आबादी शी जिनपिंग से नाराज, परिवर्तन की चाह

 

चीन में राष्ट्रपति चुनाव होने को हैं और मौजूदा राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ऐसे संकेत दिए हैं कि वह लगातार तीसरी बार राष्ट्रपति बनना चाहते हैं। इस बीच चीन में जिनपिंग ने आलोचकों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया है।

एएनआई की रिपोर्ट बताती है कि लोगों ने कहा है कि जिनपिंग ने चीन को पीछे धकेल दिया है। कोरोना वायरस महामारी को गलत तरीके से रोकथाम करके चीन की अपूरणीय क्षति की है। लोगों ने कहा है कि जिनपिंग ने शंघाई जैसे शहरों को अपनी मर्जी से बंदकर इकॉनमी को नष्ट कर दिया है।

यह भी पढें   दाङ में यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, २२ लोग घायल

एएनआई की एक रिपोर्ट बताती है चीनी की एक बड़ी आबादी शी जिनपिंग से नाराज है और लोग परिवर्तन चाहते हैं। अभियान चला रहे लोगों ने एक कैंपेन की शुरुआत की है। इसके तहत मानवता के खिलाफ जिनपिंग के अपराधों के बारे में वीडियो बनाकर साझा करने की अपील की गई है। चीन में रह रहे लोगों से ऐसा करते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

चीनी लोगों से अपील की गई है कि वह अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को मौजूदा स्थिति में बारे में बताए औए जिनपिंग को सत्ता से हटाएं। इसके साथ ही कानून और सैन्य कर्मियों के सहयोगी न बनने की अपील की गई है। इस अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने की अपील की गई है।

यह भी पढें   भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी के जयंती पर दर्जनों फलदार पौधारोपण किया गया

अभियान चला रहे लोगों ने नागरिकों से भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के सबूत जमा करने की अपील की है। यह अभियान ऐसे वक्त में शुरू हुआ है जब चीन में शी जिनपिंग की पकड़ कमजोर हुई है और कोरोना वायरस, इकॉनमी और निवेश को लेकर शी जिनपिंग पर सवाल उठ रहे हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com