काठमांडू घांटी में भारी बारिश, नदी किनारें में उच्च सतर्कता अपनाने के लिए आग्रह

काठमांडू, २४ जून । जल तथा मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि बिहिबार रात में काठमांडू घांटी में भारी बारिश हुई है, जिसके चलते हनुमन्ते, मनोहरा, बागमती तथा इसके सहायक नदी में पानी की बहाव उच्च है । उल्लेखित नदी किनारे में रहनेवालों को तथा उसके आसपास से यात्रा करनेवालों को उच्च सतर्कता अपनाने के लिए भी विभाग ने आग्रह किया है ।
विभाग ने आज सुबह ६ बजे एक सूचना जारी करते हुए कहा है– ‘पछिले चार घंटों में काठमांडू घांटी में उच्च बारिश हुई है । हनुमन्ते, मनोहरा, बागमती और इसके सहायक नदियों में जल सतह अधिक है, नदी किनारे होकर यात्रा करनेवाले आगामी दिन घंटों तक उच्च सतर्कता के साथ यात्रा करें ।’ विभाग ने यह भी कहा है कि आज प्रदेश नं. १, मधेश प्रदेश, बागमती प्रदेश, गण्डकी प्रदेश और लुम्बिनी प्रदेश के अधिकांश क्षेत्र में बारिश की संभावना है ।

