Sun. Jun 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संघ और प्रदेश चुनाव में एमाले को अकेले ही बहुमत प्राप्त करना हैः ओली

 
केपीशर्मा ओली/फाईल तस्वीर

काठमांडू, २४ जून । नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपीशर्मा ओली ने कहा है कि निकट भविष्य में होनेवाला संघ और प्रदेश चुनाव में एमाले को एकेले ही प्रतिस्पर्धा कर बहुमत हासिल करना है । भेटवार्ता के लिए अपने निवास बालकोट आए राष्ट्रीयसभा सदस्यों के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है । अध्यक्ष ओली ने दावा किया है कि अगर आन्तरिक रुप में पार्टी एकताबद्ध रहकर आगे बढ़ती है तो एमाले को अकेले ही बहुमत प्राप्त होना कोई बढ़ी बात नहीं है ।
भेटवार्ता में अध्यक्ष ओली ने कहा है– ‘आज तक हमारे विरुद्ध गठबंधन सक्रिय हैं, हमारे ऊपर प्रहार हो रहा है । उसको रोकने की ताकत विकास कर हम लोगों को आगे बढ़ना होगा । आन्तरिक रुप में भी हम लोगों को एकताबद्ध होना जरुरी है ।’ उन्होंने यह भी दावा किया है कि आज भी देश एमाले के ही नीति में आगे बढ़ रहा है । उन्होंने आगे कहा– ‘विकास नीति, परराष्ट्र नीति सभी में एमाले ही है, इसीलिए आगामी दिनों में ही एमाले प्रमुख शक्ति है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *