पर्यटन को बढावा देने के लिए मधेश सरकार गंभीर : पर्यटन मंत्री
जानकपुर धाम, मिश्रीलाल मधुकर।पर्यटन को बढावा देने के लिए मधेश सरकार गंभीर हैं।उपरोक्त बातें मधेश सरकार के वन ,पर्यावरण,उद्योग तथा पर्यटन मंत्री शत्रुघ्नमहतो ने वेलकम होटल में शुक्रवार को आयोजित पत्रकार सम्मेलन में कहीं।उन्होने आगे कहा कि रामायण यात्रा के तहत भारत गौरव पर्यटक ट्रेन पहली बार जनकपुरधाम पहुंची।इस ट्रेन से आने से जनकपुरधाम का पर्यटन का और बढावा मिलेगा।पर्यटन मंत्री ने कहा की जनकपुरधाम में अभी होटल तथा सुव्यवस्थित धर्मशाला का अभाव हैं।उन्होने कहा कि मधेश में जनकपुरधाम के जानकी मंदिर के अलावा गढीमाई,छिनमस्ता मंदिर ,कंकालिनी मंदिर, सहलेश का फूलवारी सहित अन्य धार्मिक स्थल हैं।इसके प्रचार प्रसार का पर्यटन मंत्रालय द्वारा पहल किया जाएगा। पत्रकारो द्वारा पूछे गये सवाल में मंत्री जी ने कहा कि भारतीय पर्यटकको मिथिला व्यंजन की व्यवस्था आगामी दिनों में किया जाएगा।इस पर पर्यटन मंत्रालय पहल करेगी।इस पत्रकार सम्मेलन में पर्यटध सचिव केशव घिमिरे,पटना से आए भारतीय पर्यटन बिभाग के पदाधिकारी राजेश कुमार ,समाजसेवी पकरभु दयाल जालान,विजय झूनझूनबाला,वीरेन्द्र साह सहित कई लोग मौजूद थे।





