Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुरधाम में मधेश मंथन कार्यक्रम शुरू

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । जनकपुरधाम में मधेश मंथन कार्यक्रम शनिवार को शुरू की गयी है। कांतिपुर पब्लिकेशन द्वारा आयोजित मधेश मंथन का उद्घाटन पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राम बरण यादव नेकिया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के तौर उन्होंने कहा कि मधेश नेपाल का समृद्धि प्रदेश था। यहां का मुख्य पेशा कृषि था लेकिन आज किसानों का हालत दयनीय है। धन्य धान से पूर्ण मधेश में आज कृषि चौपट है। धान को हम निर्यात करते थे। आज हमें भारत से मंगाना पड़ता है। मधेश के लाइभ लाइन चूरिया पहाड़ को दोहन हो रहा है। हरा भरा जंगल का विनाश हुआ है। सभी नदियां सूख रही है। जल स्तर काफी नीचे चला गया है। यही हालत रहा तो पूरे मधेश मरुस्थल वन जाएगा। इसी तरह पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राम बरण यादव मधेश के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। पांच सत्र में मधेश मंथन होगा। पांच सत्र में मधेश मंथन आयोजित किया गया है।

यह भी पढें   विराटनगर के प्रसिद्ध एवं लोकप्रिय चिकित्सक डॉ के एन ठाकुर का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com