Fri. Nov 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विमलेंद्र निधि के पुत्र कीशादी के रिसेप्शन में पहुंच रहे हैं दिग्गज हस्तियाँ

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । नेपाल कांग्रेस के कद्दावर नेता पूर्व उप प्रधानमंत्री विमलेंद्र निधि के पुत्र डा. अविरलकी शादी के रिसेप्शन में शनिवार को दिग्गज हस्तियाँ पहुंचे। मधेश प्रदेश के गवर्नर हरि शंकर मिश्र, भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज के महा बाणिज्य दूत नीतेश कुमार, जनकपुरधाम उप महानगर के मेयर मनोज कुमार साह, उप मेयर किशोरी साह, नेपाली कांग्रेस के बरिष्ठ नेता दिगंवर राय, मधेश स्वास्थ्य बिज्ञान प्रतिष्ठान के उप कुलपति डॉ. राम केवल साह, डा. हुक्म देव नारायण साह, जीवनाथ चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित होकर वर वधू को आशीर्वाद दिए। धनुषा जिला के सभी दलों के नेता, नेपाली कांग्रेस के मेयर, उपमेयर तथा वार्ड अध्यक्ष सहित धनुषा क्षेत्र तीन के प्रत्येक नगरपालिका तथा गांव पालिका से बड़ी संख्या में नेपाली कांग्रेस के कार्यकर्ता पहुंच रहे है। लगभग वीस हजार से अधिक लोगों के लिए मिथिला का व्यंजन की व्यवस्था हैं। विमलेंद्र निधि स्वयं अतिथियों के स्वागत में लगे हैं। उनके पुत्र डा. अविरल की शादी डा. आयुषि के साथ पिछले दिनों काठमांडू में संपन्न हुयी है। आयुषि भारत के यू. पी. के वलिया के रहने वाली है।

यह भी पढें   नेपाल सरकार का बड़ा फैसला: आईजीपी दानबहादुर कार्की को पद से हटाया, मनोज केसी बने नए पुलिस प्रमुख

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com