Fri. Nov 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

श्रावण के महीने में पड़ने वाले सोमवारों का विशेष महत्व, आज बन रहा शुभ कार्यों की सिद्धि का योग

 

श्रावण मास की पुराणों में बहुत अधिक महिमा है और मान्यता है कि श्रावण मास भगवान शिव को विशेष प्रिय है। श्रावण मास आते ही चारों ओर वातावरण शिव भक्ति मय होता है। इस बार श्रावण माह में चार वन सोमवार का विशिष्ट योग बन रहा है जिसे धार्मिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। श्रावण के महीने में पड़ने वाले सोमवारों का भी विशेष महत्व माना जाता है जिनको वन सोमवार कहा जाता है। इस माह में पड़ने वाले मंगलवार का भी विशेष महत्व होता है। श्रावण मास के मंगलवार को मंगला गौरी के नाम से जाना जाता है। इस दिन मंगल ग्रह के शांति एवं मां पार्वती को प्रसन्न करने के लिए विशेष पूजा अर्चना एवं व्रत किया जाता है।

यह भी पढें   मंत्रिपरिषद् ने दी प्रधानमंत्री वालेन्द्र शाह की भारत भ्रमण को मंजूरी

वन सोमवर की महिमा

18 जुलाई- श्रावण मास के पहले वन सोमवार पर पूर्णा तिथि पर सभी शुभ कार्यों की सिद्धि का योग बन रहा है।

25 जुलाई- दूसरे वन सोमवार पर सोम प्रदोष व्रत भी है इस दिन अमृत सिद्घ योग, सर्वार्थ सिद्घ योग पूरे दिन रहेगा।

1 अगस्त- तीसरे वन सोमवार पर वरद चतुर्थी, दूर्वा गणपति व्रत, रोटक व्रत आरम्भ होंगे।

8 अगस्त- चौथे व अंतिम वन सोमवार को एकादशी तिथि पर परिधि योग रहेगा।

यह भी पढें   अमेरिकी राजनीतिक इतिहास में पहली बार हाकिम जेफ्रीज बनेंगे अश्वेत सभामुख

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com