ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ़्रेन्स नेपाल के कोर ग्रूप की मीटिंग सम्पन्न
काठमांडू, 18 जुलाई ।ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ़्रेन्स नेपाल के कोर ग्रूप की मीटिंग कल काठमांडू में सम्पन्न हुई । मीटिंग ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ़्रेन्स नेपाल की अध्यक्ष डा पूनम कर्ण की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। मीटिंग ने कायस्थ समाज की सदस्यता में वृद्धि की चर्चा हुई । साथ ही समाज के सभी लोगों का विकास कैसे हो इसपर भी चर्चा की गई । ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के दुबई से आए श्री मितेश कर्ण के अनुसार यह सम्मेलन कायस्थ समाज के साथ साथ नेपाल के हरेक तबके के लोगो को भी सेवा पहुंचने के भाव से केंद्रित थी ।
मीटिंग में भारत और नेपाल से आए समाज के कई सदस्यों की सहभागिता थी । सहभागी कुछ व्यक्तियों की नामावली इस प्रकार प्राप्त हुई है ।
डॉक्टर पूनम कर्ण प्रेसिडेंट नेपाल ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस, डॉ सुमन कुमार कर्ण यू एन कंसलटेंट, दीपक दत्ता बिजनेस, कौशलेंद्र कुमार दास एचआर कंसलटेंट ट्रेड एंड कमर्स ग्लोबल प्रेसिडेंट नेपाल, शीसीर कर्ण बैंक आईटी, चंद्रकांत लाल कर्ण सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर यू ए आईडी, हीरेंद्र लाल कर्ण प्रोग्राम एसोसिएट्स यू एन/ आईएलओ, हेमू मलिक बोटैनिस्ट ए डीबी, पंकज करण एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट , आगम श्रीवास्तव आगरा जिला अध्यक्ष,मीनू श्रीवास्तव ग्लोबल महिला शुभ्रांशु श्रीवास्तव, गलोबल प्रवक्ता श्री पंकज कर्ण राष्ट्रीय संगठन सचिव, अखिलेश कुमार श्रीवास्तव ग्लोबल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्रीमती रागिनी रंजन मुख्य न्यासी, श्री राजीव रंजन ग्लोबल अध्यक्ष









