Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीरगंज स्थित पशुपति नाथ मंदिर का संरक्षण का गुरूत्तर कार्य महानगरपालिका द्वारा किया जाएगा

 

बीरगंज, हिमालिनी संवाददाता। वीरगंज के पिपरा मे अवस्थित इस मंदिर को भक्त जन छोटे पशुपति नाथ के नाम से पुकारते है । प्राचीन एवं विश्व प्रसिद्ध पशुपति नाथ का मंदिर नेपाल की राजधानी काठमांडू में पूण्य बागमती नदी के किनारे में है । जो लोग अपनी मनौती पूर्ण करने काठमांडू नहीं जा सकते है वे अपनी पूजा यही करते है । श्रावणी सोमवारी के अवसर पर यहां श्रद्धालुओं का भीड़ रहता है ।

यह भी पढें   रसुवा–भोटेकोशी बाढ़: शनिवार सुबह 10 बजे तक का ताज़ा अपडेट

वीरगंज महानगरपालिका के नगरप्रमुख राजेशमान सिंह ने आज वीरगंज की मंदिर में पूजा अर्चना किया । उन्होंने मंदिर से जुड़ी हुई आवश्यक कार्य को त्वरित ढंग से पूरा होने का बचन दिया है ।
वीरगंज के धर्मनिष्ठ समाजसेवी एवं नेपाल भारत सहयोग मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक बैद ने विशेष पूजा ब्यवस्थापन कार्य का समन्वय एवं सहजिकरण करने का संकल्प सुनाया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ईस तरह लोक आस्था की मंदिर का गरिमापूर्ण ब्यवस्थापन से वीरगंज में धार्मिक पर्यटन का विकास होगा ।
महानगरपालिका प्रमुख श्री राजेशमान सिंह ने वहां पर उपस्थित जन समुदाय से कहा कि इतना महत्वपूर्ण मंदिर का उपेक्षित अवस्था में रहना चिंता की बात है । ईसको कानूनी एवं ब्यावहारिक रूप से आवश्यक बंदोबस्ती करने से इसका अतीत का गौरव वापसी होगा ।
मंदिर ब्यवस्थापन की ओर से शम्भु चौरसिया ने मंदिर ब्यवस्थापन एवं संरक्षण से जुड़ी हुई सवालों को नगर प्रमुख के समक्ष रखा ।
ज्ञातव्य हो कि काठमांडू स्थित पशुपति नाथ मंदिर एवं मूर्ति की प्रतिकृति इस मंदिर में है । इस मंदिर अपनी मनोकामना पूरी होने पर मधेश एवं उत्तर भारत के विभिन्न क्षेत्र के भक्त जन आते रहते है । वीरगंज की मूख्य मार्ग से जुड़ा हुआ यह छोटे पशुपति नाथ का मंदिर में सहज ही पहुचा जा सकता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com