नेपाल के सीमावर्ती बिराटनगर में भारतीय शैक्षिक मेला का आयोजन
माला मिश्रा बिराटनगर नेपाल !नेपाल के सीमावर्ती शहर बिराटनगर स्थित नमस्कार होटल में दो दिवसीय सेप इभेंट्स ने शैक्षिक मेला लगाया जिसमे भारत के 30 चर्चित विश्व विद्यालय के प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने भाग लिया । बिराटनगर के विभिन्न विद्यालयों व कॉलेज के छात्रों ने शैक्षिक मेला में रखे गए विश्वविद्यालय के सदस्यों से एडमिशन व अन्य जानकारी लिया । बता दे कि सेप पहिला संस्था है जो नेपाल में लगातार 14 वर्षो से शैक्षिक मेला लगाते आया है । कोरोना में दो वर्ष यह मेला स्थगित हुआ था ।
सेप इभेंट्स के संस्थापक निर्देशक संजय थापा ने बताया कि हाल ही में काठमांडु में भी शैक्षिक मेला लगाया था जो भब्य रूप से सफल रहा था । नेपाल के छात्र छात्रा बैंगलौर सहित अन्य कई महानगर में उच्च शिक्षा के लिए जाना चाहते है जिनको उन विश्वविद्यालय के सम्बंध में विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराया गया । शैक्षिक मेला में प्रतिष्ठित भीत यूनिवर्सिटी , थापर यूनिवर्सिटी , आंध्रा यूनिवर्सिटी सहित अन्य 30 यूनिवर्सिटी ने शैक्षिक स्टॉल लगाया है । शैक्षिक मेला में छात्र छात्रा के अलावा अविभावक भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया । आयोजक के अनुसार दो दिवसीय शैक्षिक मेला का मंगलवार के संध्या समापन होगा ।




