कोरोना संक्रमण तीव्र, बिगत २४ घंटों में ८१४ नयां व्यक्ति में संक्रमण
काठमांडू, २ अगस्त । पिछली बार नेपाल में कोरोना वायरस से संक्रमित होनेवालों की संख्या में तीव्र वृद्धि दिखाई दी है । ऐसे ही पृष्ठभूमि में बिगत २४ घंटों की तथ्यांक अनुसार ८१४ नये व्यक्ति में कोरोना संक्रमण दिखाई दी है । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय से सार्वजनिक सूचना अनुसार ५ हजार ४१५ व्यक्तियों की परीक्षण में उल्लेखित संख्या में नये संक्रमित मिल गए हैं । मन्त्रालय के अनुसार पिछले २४ घंटों की अवधि में २९९ व्यक्ति संक्रमण से मुक्त भी हो गए हैं ।
नये संक्रमितों के साथ नेपाल में सक्रिय संक्रमितों की संख्या ५ हजार १४४ पहुँच गई है । कूल संक्रमितों में से ४९८५ होम आइसोलेसन में हैं और १५९ संस्थागत आइसोलेसन में हैं । इसीतरह ३८ संक्रमित आईसीयू और ५ संक्रमित भेन्टिलेटर में हैं । आज तक नेपाल में कोरोना से संक्रमित होनेवालों की कूल संख्या ११ लाख ३० हजार ९३८ पहुँच गई है ।

