लोसपा को भी सरकार में शामील कराने की तैयारी में देउवा

काठमांडू, २ अगस्त । लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी (लोसपा) को भी सरकार में शामील कराने की तैयारी में प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा लगे हैं । प्राप्त सूचना अनुसार इसके संबंध में प्रधानमन्त्री देउवा और लेसपा अध्यक्ष महन्थ ठाकुर के बीच बातचीत जारी है । बताया है कि नागरिकता विधेयक पास होने के कारण लोसपा भी सौद्धान्तिक रुप में सरकार में शामील होने के लिए तैयार है ।
लोसपा निकट स्रोत का कहना है कि कुछ दिनों के भीतर राष्ट्रपति से नागरिकता विधेयक पास होनेवाला है, उसके बाद ही सरकार में सहभागिता संबंधी विषय को लेकर लोसपा की ओर से औपचारिक निर्णय होनेवाला है । प्रधानमन्त्री निकट स्रोत का मानना है कि लोसपा सरकार में शामील होने के लिए तैयार है, इसके लिएक मुद्दों में बार्गेनिङ हो रहा है । राजनीतिक मुद्दा के कारण जेल जीवन में रहे कुछ राजनीतिक नेता तथा कार्यकर्ताओं की रिहाई में लोसपा की शर्त है ।
इसीतरह लोसपा ने दो मन्त्रालय और ३ मन्त्रियों की (एक राज्य मन्त्री) सहभागिता में भी सुनिश्चितता मांग किया है ।

