जसपा संबंद्ध नेता द्वारा नयी पार्टी गठन, पार्टी में रहेंगे ४० साल से कम उम्र के नेतागण
काठमांडू, २ अगस्त । जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) के युवा नेता श्यामबाबु गौतम ने जसपा छोड़कर नयी राजनीतिक पार्टी गठन किया है । नव गठित पार्टी में ४० साल से कम उम्र के युवा नेताओं की सहभागिता रहेगी । गौतम के नेतृत्व में पंजीकृत पुनर्जागरण पार्टी को निर्वाचन आयोग ने प्रमाणपत्र भी दिया है । पार्टी अध्यक्ष में गौतम और महासचिव में रविकिरण हमाल हैं । २१ सदस्यीय केन्द्रीय समिति में ५० प्रतिशत महिला हैं ।
शुरु में पार्टी का नाम ‘चिया पार्टी’ रखा गया था । चुनाव चिन्ह ‘वाईफाई’ और पार्टी झण्डा में ‘गांजा की पत्ता’ रखी गई थी । लेकिन निर्वाचन आयोग ने उसको अस्वीकार कर नयां नाम और चिन्ह प्रस्ताव करने के लिए कहा था । अध्यक्ष गौतम ने कहा कि पार्टी की मूल दर्शन पूर्वीय दर्शन में आधारित मानवतावाद रहेगा ।

