सिन्धुपाल्चोक के कई जगहो में भूस्खलन

लगातार वर्षा के कारण सिन्धुपाल्चोक के मेलम्ची नगरपालिका, निबुगाउँ, हेलम्बु गाउँपालिका, बाह्रबिसे नगरपालिका सहित के विभिन्न जगहों में भूस्खलन हुआ है ।
। जिला के हेलम्बु–५ सिरिसे क्षेत्र में भूस्खलन होने से बिजली और खानेपानी के संरचना में भी क्षति पहुँची है । इसी तरह बाह्रबिसे के जुरे क्षेत्र में भूस्खलन होने से अरनिको राजमार्ग में आवागमन में भी समस्या आ रही है । भूस्खलन के कारण साँखु–काउलेदोभान और ग्याल्थुम ढुँग्रेबजार सडकखण्ड भी अवरुद्ध है । भूस्खलन से बलेफी गाउँपालिकाके कुछ बस्तियाँ भी जोखिम में है और बलेफी जानेवाले सडक भी अवरुद्ध है ।
जल तथा मौसम पूर्वानुमान ने आज भी पूरे दिन देश के विभिन्न जगहों पर सामान्य से लेकर भारी वर्षा होने की जानकारी दी है साथ ही देश के तटीय भू– भाग में रहने वाले नागरिको को सतर्कता अपनाने को कहा है ।

