Sun. Jun 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रपति भवन के सामने आत्मदाह का प्रयास किया _निहारिका राजपूत ने

 

काठमांडू ः १२ अगस्त ः पिछले कुछ दिनो से न्याय की मांग कर रही निहारिका राजपूत ने आज राष्ट्रपति भवन के सामने अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया । समय पर प्रहरी टोली ने देखा और निहारिका को नियंत्रण में ले लिया जिसके कारण कोई अप्रिय घटना नहीं हो पाई । अनसन पर रहने के कारण उसका स्वास्थ्य भी अच्छा नहीं था जिसके कारण उसे नियंत्रण में लेने के बाद अस्पताल भेज दिया गया ।
विगत कुछ दिनों से निहारिका न्याय के लिए भटक रही है । महोत्तरी जलेश्वर नगरपालिका की निहारिका कहना है कि शिवराम श्रेष्ठ नामक व्यक्ति ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ बलात्कार किया । वह आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए २०७९ जेठ २७ गते से धर्ना और अनसन पर बैठी हुई है ।

यह भी पढें   बर्दघाट कालिका मंदिर का साप्ताहिक स्वच्छता अभियान

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *