Tue. Nov 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू में भारी वर्षा , लोगों से सतर्कता अपनाने का आग्रह

 


काठमांडू ः १४ अगस्त ः बीती रात काठमांडू उपत्यका में भारी वर्षा हुई जिसके कारण मनोहरा गोदावरी , बागमती , विष्णमती , में जलस्तर बहुत बढ़ गया है । हलांकी अभी बारिश रुकी हुई है । जल तथा मौसम विभाग ने नदी किनारे के सड़कों पर यात्रियों को उच्च सतर्कता अपनाने का आग्रह किया है । बीती रात बारिश के कारण काठमांडू उपत्यका के प्रायः सभी सड़को में पानी भर गया था ।
अभी भी गण्डकी और लुम्बिनी प्रदेश के कुछ स्थानों में साथ ही प्रदेश १, बागमती और कर्णाली प्रदेश के कुछ जगहों में हल्की बारिश हो रही है । आज दोपहर देश के कुछ और भागों में मध्यम बारिश होने की सम्भावना जताई है महाशाखा ने । महाशाखा ने सुदूरपश्चिम प्रदेश के भी कुछ भागों में भारी वर्षा होने का अनुमान किया है ।
आनेवाले तीन दिनों तक नेपाल के प्रमुख नदियों के जल स्तर बढ़े रहने की चेतावनी देते हुए महाशाखा ने तटीय इलाकों में रहने वालों को उच्च सतर्कता अपनाने को कहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com