Wed. Oct 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग:-आज दिनांक 14 अगस्त 2022 रविवार शुभसंवत् 2079

 

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
🌺🌺🌺🌺🌺
*ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते।*
*अनुकंपय भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:।।*
*ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ।।*
*ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः।।*
*ॐ घृणि सूर्याय नम:।।*
🙏🙏🙏🙏

*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक 14 अगस्त 2022 रविवार*
शुभसंवत् :-2079
शाके:-1944
*उत्तरायण* सौम्यगोल:
ऋतु:- *वर्षा*
माह:- भाद्रपद
पक्ष:- कृष्ण
तिथि:- *तृतीया रात्रि 1:47 तक उपरांत चतुर्थी*,
नक्षत्र :- पूर्वाभाद्रपद रात्रि 1:58 तक उपरांत उत्तराभाद्रपद,
योग:- आतिगंड दिन में 8:41 तक उपरांत सुकर्मा,
करण:- वणिज,
सूर्योदय :-प्रातः 05:32
सूर्यास्त :- संध्या 06:28
सूर्य :- *अश्लेषा नक्षत्रे, कर्क राशौ च रवि,*
चंद्रमा :- *रात्रौ 8:09 यावत कुंभ राशौ उपरांत मीन राशौ च चन्द्रः*
*आज का राहूकाल*
सायं 4:30 बजे से 6:00 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:-*
दोपहर 11:34 से 12:27 तक।
भारतीय ज्योतिष के अनुसार
कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो पान या घी खा कर प्रस्थान करें।
*तिथि का महत्वः-*
*आज का पर्व त्यौहार,मुहूर्त व खास:-*
*आज कज्जली कजरी, गोपूजा तृतीया, विशालाक्षी यात्रा आंगेवर तृतीया एवं कल होने वाले बहुला श्री गणेश चतुर्थी के आज स्नान दान पूर्वक श्री गणेश, श्री विष्णु और श्री सूर्य उपासना आदित्यहृदय स्तोत्र, गणेश अथर्वशीर्ष, अपराजिता स्तोत्र का पाठ पूर्वक व्रत का नहाय खाय करना सर्व सिद्धि दायक अखण्ड सुख सौभाग्य दायक एवं परम कल्याणकारी होगा।*

*🌹दैनिक राशिफल🌹*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।*
*जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*

*🌺आज का दैनिक राशि :-🌺*

*मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)*
आज का दिन भी आपको प्रतिकूल फलदेगा। प्रातःकाल से ही कार्य करने के लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप से असमर्थता रहेगी। आराकाशा के अनुसार मन एक साथ दो विषयो में भटकने से असमंजस में फंसे रहेंगे। बार-बार प्रयास करने पर भी निराशा मिलने से मन ऊबने लगेगा। घर एवं बाहर बड़बोलेपन के कारण स्वयं मुसीबत सर लेंगे। धर्म कर्म में आस्था होने पर भी पूजा के समय ध्यान इधर उधर की बातों में ज्यादा भटकेगा। लोग मीठा बोलकर आपकी परोपकार की वृत्ति का नाजायज फायदा उठाएंगे। कार्य व्यवसाय से आर्थिक लाभ होगा परन्तु ज्यादा देर रोक नही सकेंगे।

*वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
आज का दिन आपको राज समाज से लाभ के साथ-सातः मान-सम्मान भी दिलाएगा। आराकाशा के अनुसार कारोबारी लोग रुके हुए कार्य सहायता मिलने से पूर्ण कर सकेंगे। प्रतिस्पर्धा भी कम रहने से लाभ के आसार बढ़ेंगे। लेन-देन के व्यवहारों से भी निश्चित समय पर धन लाभ हो सकेगा। दाम्पत्य जीवन मे खुशियां बढ़ेंगी। सुख के साधनों की वृद्धि पर खर्च करेंगे। सामाजिक जीवन मे आज आप धनी व्यक्तियों जैसी पहचान बनाएंगे। किसी मांगलिक अथवा धार्मिक कार्यक्रम में उपस्थिति देंगे।आराकाशा के अनुसार महिला वर्ग भी आज महात्त्वकांक्षाओ की पूर्ति होने पर उत्साहित रहेंगी। जननेंद्रित संबंधित समस्या रह सकती है पानी अधिक पियें।

यह भी पढें   जैन महिला ग्रुप के 11 दिवसीय प्रभु भक्ति कार्यक्रम का शुभारंभ, 21 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन

*मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)*
आज दिन का अधिकांश समय शांति से व्यतीत करेंगे परन्तु बीच-बीच में पारिवारिक उलझने परेशान करेंगी।आराकाशा के अनुसार व्यवसाय में परिश्रम का फल विलम्ब से मिलेगा धन लाभ के लिए अधिक इन्तजार करना पड़ेगा सहकर्मीयो से नम्रता से व्यवहार करें अन्यथा सारा कार्य खुद ही करना पड़ सकता है। आपके व्यवहार में परिवर्तन आने से लोग आश्चर्य करेंगे। आराकाशा के अनुसार सामाजिक क्षेत्र से आय के नवीन साधन बनेंगे उच्चवर्ग के लोगो से लाभदायक जान-पहचान होगी। पारिवारिक जीवन में विषमताओं का अहसास होगा खर्च करने पर भी आर्थिक स्थिति बिगड़ेगी स्वयजनो से वैर विरोध रहेगा फिरभी गंभीर परिणाम नही होंगे।

*कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
आज के दिन का पूर्वार्ध कुछ ख़ास नहीं रहेगा दैनिक कार्य सामान्य गति से चलते रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर विलम्ब के कारण व्यवसाय की गति धीमी रहेगी।आराकाशा के अनुसार अधूरे कार्य आज भी लटके रहने की संभावना है। मध्यान के बाद का समय कार्यो से मन भटकायेंगा। आज आप स्वयं को छोड़ इधर-उधर की बातों में ज्यादा रूचि लेंगे लेकिन किसी को बिना मांगे सलाह ना दे अन्यथा सम्मान में कमी आ सकती है दो पक्षो में सुलह कराने में भी आपकी महत्त्वपूर्ण भागीदारी रह सकती है। विरोधी शांत रहेंगे। धन लाभ आज चाह कर भी आशा के अनुकूल नहीं रहेगा। मन बहलाने के लिये अनैतिक कर्म भी कर सकते है।

*सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
आपका आज का दिन भागदौड़ वाला रहेगा। आराकाशा के अनुसार शारीरिक शिथिलता के बाद भी कार्यो की व्यस्तता सेहत ज्यादा खराब करेगी। धन संबंधित कार्य जोड़ तोड़ की नीति से पूर्ण करलेंगे फिर भी आज के दिन से जो आशा रहेगी उसके पूर्ण होने में अंत तक संदेह रहेगा अधूरे रहने की संभावना ज्यादा है। विद्यार्थ वर्ग मध्यान तक पढ़ाई को लेकर गंभीर रहेंगे इसके बाद चंचलता आने लगेगी। घर अथवा कार्य क्षेत्र पर किसी की मामूली गलती से बड़ा नुकसान होने की सम्भवना है सतर्क रहें। महिलाये आज स्वयं को अन्य से अत्यंत बुद्धिमान आंकेंगी। घरेलू सुख मिलने से पहले कुछ कटु अनुभव भी होंगे।

यह भी पढें   मां दुर्गा की आराधना से जगाएं सद्भाव की ज्योति : बिमल सरार्फ

*कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
आज के दिन आस-पास का वातावरण अनुकूल मिलने से दिनचर्या सुव्यवस्थित रहेगी। आराकाशा के अनुसार कार्यो के प्रति गंभीर रहेंगे जिससे समय से पहले पूर्ण कर लेंगे परन्तु फिर भी आज धन अथवा अन्य लाभ के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। कार्य क्षेत्र पर आपकी व्यवहार कुशलता की प्रशंसा होगी। मध्यान के आस-पास किसी अन्य व्यक्ति के व्यवहार अथवा कार्य की थकान के कारण स्वभाव में झुंझलाहट आएगी। लोगो से कार्य निकालने के लिए खुशामद भी करनी पड़ेगी। गृहस्थ जीवन सामान्य रूप से चलता रहेगा। महिलाये पुरुषों का बराबर सहयोग करेंगी।

*तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
आज के दिन आपको अधूरे कार्य पूर्ण करने की जल्दी रहेगी जल्दबाजी में कुछ कार्य बिगड़ भी सकते है इसका ध्यान रखें। आराकाशा के अनुसार कार्य क्षेत्र पर अपनी गलती का गुस्सा अन्य व्यक्ति के ऊपर निकालने से गर्मा गर्मी बढ़ेगी फिर भी अधिकांश कार्य समय से थोड़ा आगे पीछे पूर्ण हो ही जायेंगे। धन लाभ की कामना संध्या के समय पूर्ण हो जायेगी लेकिन आशा से कुछ कम ही। नौकरी पेशा जातक आवश्यक कार्य से लंबे अवकाश का मन बना सकते है। धार्मिक कार्यो में भी विशेष रूचि लेंगे टोने टोटको पर प्रयोग कर सकते है। पारिवारिक वातावरण मध्यम रहेगा। अविवाहितो के लिए रिश्ते आएंगे।

*वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
आज का दिन आपको पुराने परिश्रम का फल देगा। आराकाशा के अनुसार व्यवहारिकता से बनाये सम्बन्धों से लाभ की संभावनाएं बनेगी। व्यवसाय से भी मध्यान तक प्रचुर मात्रा में लाभ अर्जित कर पाएंगे। परन्तु आज नए कार्यो में निवेश ना करें अन्यथा रुकावट आ सकती है। घरेलु कार्यो में व्यस्तता रहेगी सुखोपभोग की वस्तुओ पर खर्च करना पड़ेगा। रिश्तेदारी में जाना पड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्र पर पारिवारिक स्थिति और ज्यादा बेहतर बनेगी। वाणी एवं व्यवहार की मधुरता किसी को भी आसानी से प्रभावित करेगी। धार्मिक क्षेत्र की यात्रा होगी दान पुण्य के अवसर मिलेंगे। सेहत सामान्य रहेगी।

*धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)*
आज के दिन गृहक्लेश के कारण वातावरण कलुषित होने की संभावना अधिक है। भाई-बंधू वैरभाव रखेंगे। आराकाशा के अनुसार परिवार के अन्य सदस्य भी आपका पक्ष लेने से बचेंगे। जमीन जायदाद सम्बंधित कार्य जल्दबाजी अथवा भावुकता में ना करें अन्यथा बाद में पश्चाताप होगा। कार्य क्षेत्र पर व्यवसाय में सुधार आने से थोड़ी राहत मिलेगी।आराकाशा के अनुसार नौकरी पेशा वर्ग आज पर्यटन के मूड में रहेंगे। स्वास्थ्य सम्बंधित शिकायते भी रहने से शिथिलता आयेगी। अधिकारी वर्ग से किसी कारण बहस हो सकती है। आस-पड़ोसियों से सम्बन्ध बिगड़ेंगे। यथा सम्भव लंबी यात्रा टालें। चोरी की घटनाएं घट सकती है।

यह भी पढें   शब्दों की मर्यादा, कर्मों की चमक और व्यवहार की पहचान ही जीवन की असली पूंजी है : बिमल सरार्फ

*मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)*
आज आपके द्वारा बनाई योजनाएं शीघ्र फलीभूत होंगी। आराकाशा के अनुसार सभी महत्त्वपूर्ण कार्य आज सरलता से पूर्ण होने की संभावना अधिक रहेगी। कार्य व्यस्तता के कारण घरेलु कार्यो की अनदेखी पारिवारिक क्लेश का कारण बन सकती है फिर भी धन लाभ होने से संतुष्टि रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। धर्म कर्म में विश्वास रहने पर भी समय नहीं दे सकेंगे तंत्र मंत्र में अधिक रूचि लेंगे। आज आप सभी को साथ लेकर चलेंगे जिससे अधिक स्नेह एवं सम्मान मिलेगा। परंतु घर के बुजुर्ग एवं अधिकारी वर्ग से सावधान रहें मतभेद के चलते गर्मा-गर्मी हो सकती है। धन लाभ आवश्यकतानुसार हो जाएगा।

*कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*
आपका आज का दिन आशा के विपरीत रहेगा। आराकाशा के अनुसार जिस भी कार्य को करने का प्रयास करेंगे उसमे ही विलंब के साथ कुछ ना कुछ कमी रहेगी।आराकाशा के अनुसार सहकर्मी भी आपके ऊपर छींटाकशी करेंगे जिससे माहौल गरम रहेगा। आज आपकी विचारधारा किसी से भी मेल नही खायेगी जी कारण अन्य लोगो से तालमेल बैठाने में असुविधा रहेगी। घर मे भी भाई बंधुओ से वैचारिक मतभेद के चलते कलह होगी। घर के बुजुर्गो का व्यवहार भी निराश करने वाला रहेगा। आज किसी भी महत्त्वपूर्ण कार्य मे निवेश ना करें हानि की संभावना अधिक है। विपरितलिंगीय के प्रति सम्मानजनक दृष्टिकोण रखें।

*मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)* आराकाशा के अनुसार
आज का दिन आपके लिए आशा से अधिक फायदेमंद रहेगा। आराकाशा के अनुसार घर एवं बाहर आश्चर्यजनक घटनाएं घटित होंगी। आज जहाँ आप हानि की संभावना रखेंगे वहां से भी लाभ मिलेगा। कार्य क्षेत्र पर आरंभ में थोड़ी परेशानी हो सकती है लेकिन बाद में स्थिति अनुकूल बनने लगेगी कई साधनो से एक साथ धन लाभ होगा। विरोधी भी आपकी कार्यकुशलता की प्रशंशा करेंगे सामाजिक क्षेत्र पर मान बढ़ेगा परन्तु गृहस्थ में इसके विपरीत वातावरण रहने से होत्साहित हो सकते है। परिजन आज आपकी बात का जल्दी से विश्वास नहीं करेंगे। सेहत की अनदेखी भारी पड़ सकती है।
*“हे तिथि स्वामी, दिन स्वामी, योग स्वामी, नक्षत्र स्वामी आप पंचांग का पाठन करने वालों पर आराकाशा की विशेष प्रार्थना से अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखना।”*

*आप सबके सभी मनोकामना पूर्णता और सर्व साफल्यता लिए महादेव से आराकाशा की विशेष प्रार्थना, और आपके सुखी जीवन की हार्दिक शुभकामना…*
🌸🌺🌹🌺🌸
*हरि ॐ गुरुदेव..!*
*✒✍🏻 ✒✍🏻*

ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*🌹शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष आश्रम*🌹*
*रजिस्टार कालोनी , पश्चिम करगहिया रोड कालीबाग बेतिया- 845438 (बिहार)*

(अहर्निशं सेवा महे)
*आवश्यक मे कॉल से वार्तालाप समय:- सायं 4 से रात्रि 11 बजे तक।*
*!!भवेत् तावत् शुभ मंगलम्!!*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com