Fri. Oct 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विराटनगर की दीक्षा नाहटा सांसारिक जीवन को त्याग कर बनेगी साध्वी

 


माला मिश्रा, बिराटनगर, नेपाल । बिराटनगर निवासी मुमुक्षु दीक्षा नाहटा का अभिनन्दन सह मंगलकामना सहित विभिन्न कार्यक्रम बिराटनगर में सम्पन हुआ । इस मौके पर मंगलवार के देर रात भगवती दीक्षा के उपलक्ष्य में सुमधुर स्वर के संवाहिका श्रीमति मोनाली नौलखा द्वारा प्रस्तुत भजन वर्षा से आसपास का माहौल भक्तिमय बना रहा । इससे पूर्व बिराटनगर मेन बाजार स्थित जैन भवन से बग्गी पर सवार दीक्षा को नगर परिक्रमा कराया गया जहां स्थानीय लोगों द्वारा जगह जगह स्वागत और अभिनन्दन किया गया । इस मौके पर जैन भवन में अभिनन्दन सभा का भी आयोजन किया गया । कार्यक्रम का आयोजन तेरापन्थ महिला मण्डल , तेरापन्थ यूवक परिषद ,तेरापन्थ प्रोफेशनल फोरम तथा अनुब्रत समिति ने संयुक्त रूप से किया । कार्यक्रम में संधीय सांसद मोती दुगड़ , बिराटनगर महानगरपालिका का मेयर नागेश कोइराला सहित अन्य प्रबुद्धजन मौजूद थे । बता दे कि मुमुक्षु दीक्षा बिराटनगर के व्यवसायी राकेश नाहटा , सुषमा नाहटा की पुत्री है । बिराटनगर के एक निजी स्कूल से कक्षा 10 वी तथा भारतीय शिक्षण संस्थान से एमए की है

यह भी पढें   बदल गया है दौर त्योहार की रौनक वही पुरानी है : कृष्ण कुमार गुप्ता


मुमुक्षु दीक्षा अपने सांसारिक जीवन को त्याग कर आगामी नौ सितंबर को राजस्थान के छापर में तेरापन्थ संप्रदाय में दीक्षित होकर साध्वी बन जाएगी ।

मुमुक्षु दीक्षा नाहटा का अभिनन्दन

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com