Thu. Oct 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय राजदूत श्री नवीन श्रीवास्तव और मन्त्री श्री ज्ञानेन्द्र बहादुर कार्की ने दो विद्यालय परियोजना का किया उद्घाटन

 

भारत सरकार के अनुदान सहयोग में सुनसरी जिला में दो विद्यालय परियोजना का उद्घाटन

काठमांडू, भाद्र 11 गते। नेपाल के लिए भारतीय राजदूत श्री नवीन श्रीवास्तव और नेपाल सरकार के माननीय सञ्चार तथा सूचना प्रविधि मन्त्री श्री ज्ञानेन्द्र बहादुर कार्की ने आज सुनसरी जिला में दो विद्यालय परियोजना का संयुक्त रुप में उद्घाटन किया। ये दोनों परियोजना नेपाल पुलिस स्कुल के लिए निर्मित विद्यालय भवन, छात्रावास भवन तथा खेलकुद मैदान और श्री महेन्द्र माध्यमिक विद्यालय का नवनिर्मित विद्यालय भवन है।

यह भी पढें   गणतंत्र का विकल्प राजतंत्र नहीं, बल्कि उन्नत गणतंत्र है : रिजवान अंसारी

भारत–नेपाल विकास सहकार्य कार्यक्रम अन्तर्गत भारत सरकार के आर्थिक सहयोग में नेरु.४ करोड ८९ लाख की लागत में जिला समन्वय समिति सुनहरी द्वारा उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना ने कार्यान्वयन किया है। यह परियोजना भारत स्वतन्त्र होने के ७५ वर्ष अवसर पर उत्सव “India@75 आजादी अमृत महोत्सव” अन्तर्गत किया गया है। यह नेपाल में उद्घाटन करने वाले ७५ परियोजना में से एक है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com