Tue. Aug 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गोइत समूह का केन्द्रीय सदस्य हतियार सहित गिरफ्तार

 

Goit Girftarकैलास दास,जनकपुर, पुस ३० । धनुषा प्रहरी ने अखिल तराई मुक्ति मोर्चा (गोईत) समूह का केन्द्रिय सदस्य दीपक उर्फ रघुनाथ यादव को हातहतियार सहित गिरफ्तार कर मंगलवार को सार्वजनिक किया है ।

जिला प्रहरी कार्यालय धनुषा के उपरीक्षक उत्तमराज सुवेदी ने पत्रकार सम्मेलन कर जयकृष्ण गोईत नेतृत्व के अखिल तराई मुक्ति मोर्चा का केन्द्रिय सदस्य एवं धनुषा ईन्चार्ज दीपक को सार्वजनिक किया है । धनुषा रघुनाथपुर ८ निवासी वर्ष ३५ के दिपक को प्रहरी ने सोमवार को गिरफ्तार किया था ।

यह भी पढें   देशभर मनसुनी वायुको प्रभाव, सुदूरपश्चिम में बहुत भारी बारिश की संभावना

जिला विकास समिति मे गत वर्ष चैत्र १९ गते बम विस्फोट, जल उत्पन्न प्रकोप डिभिजन कार्यालय जनकपुर में श्रावण १६ गते बम विस्फोट और २०७० बैशाख ३ गते आँखा अस्पताल जाने वाला सडक मे बम विस्फोट में संलग्न होने का आरोप प्रहरी ने लगाया है ।

उसी प्रकार विभिन्न सशस्त्र समूह को हातहतियार सप्लाई करते आ रहे दो व्यक्तियों को भी प्रहरी ने सार्वजनिक किया है । गैरकानूनी किसीम से हातहतियार कारोवार कर रहे धनुषा के लवटोली ९ का रहने वाला वर्ष ३० के भरत यादव और सतोषर २ कुस्माहा निवासी वर्ष ४० के गंगा प्रसाद यादव को भी प्रहरी ने सार्वजनिक कीया है ।

यह भी पढें   पार्टी में काम नहीं करना है तो घर बैठने से होगा – ओली

गिफ्तार किया गया यादव धनुषा ठिल्ला गाउँ विकास समिति का सहायक सचिव है ।  दोनो को विशेष सुराकी के आधार पर गिरफ्तार किया गया प्रहरी उपरीक्षक सुवेदी ने जानकारी दी है ।

उन्हे मंगलवार सुबह २ बजे मखनाहा ९ लवटोली से गिरफ्तार किया गया है ।उसी प्रकार धनुषा के प्र.को महुवा ४ स्थित भारतीय सीमा से नेपाल आते वक्त चेक जाँच के क्रम में उसे गिरफ्तार किया गया पुलिस ने दावा किया है ।

यह भी पढें   भारत महावाणिज्य दूतावास, वीरगंज ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्रहरी अनुसन्धान के क्रम में धनुषा सिरहा सहित अन्य जिला का उद्योगी व्यवसायी, कर्मचारी, ठेकेदार को फोन कर चन्दा असुली करते थे और हात हतियार, बिष्फोटक पदार्थ के कारोवार मे वि.स. २०६१ साल से ही संलग्न रहे उपरीक्षक सुवेदी ने दावा किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com