Mon. Sep 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोना काल में भारत द्वारा की गई सहायता के लिए नेपाल ने भारत का आभार व्यक्त किया

 

 

कोरोना काल में भारत ने दुनिया भर के कई देशों को COVID-19 टीकों की मदद भेजी थी।  UNGA में भूटान व नेपाल ने भारत द्वारा COVID-19 टीकों की आपूर्ति के लिए आभार व्यक्त किया है।

नेपाल और भूटान ने जताया भारत का आभार
भूटान और नेपाल ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने भारत सरकार के ‘वैक्सीन मैत्री’ पहल के तहत कोविड-19 टीकों की आपूर्ति में महत्वपूर्ण समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया है। बता दें कि भारत की वैक्सीन मैत्री पहल के तहत पड़ोसी देशों को अपनी आबादी का टीकाकरण करने में काफी मदद मिली थी।

यह भी पढें   प्रधान सेनापति अशोकराज सिग्देल चीन यात्रा के लिए रवाना

संयुक्त राष्ट्र में बोले भूटान के विदेश मंत्री
भूटान के विदेश मंत्री ल्योनपो टांडी दोरजी ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77वें सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया के कई अन्य हिस्सों की तरह भूटान में भी COVID-19 के प्रभावों और इसके कारण पैदा हुए व्यवधानों से बुरी तरह प्रभावित हुआ था। लेकिन आज हमारी 90 प्रतिशत से अधिक आबादी को पूरी तरह से टीका लगाया गया है। जो हमारी आबादी के टीकाकरण करने के हमारे अभियान को एक अप्रत्याशित सफलता की कहानी के रूप में दर्शाता है।

 

भारत समेत मित्र देशों को जताया आभार
उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा के मंच से अपने संबोधन में कहा कि यह भारत सहित मित्र देशों की मदद के बिना संभव नहीं था। जिन्होंने वैक्सीन मैत्री पहल के तहत हमें टीके मुहैया कराएं और हमारी वयस्क आबादी के लिए टीकाकरण के पहले दौर को सक्षम बनाया। भूटान ने संयुक्त राज्य अमेरिका, डेनमार्क, बुल्गारिया, क्रोएशिया और चीन का भी आभार व्यक्त किया। भूटानी विदेश मंत्री ने कहा आपके सहयोग के बिना हमारी सफलता संभव नहीं थी।

यह भी पढें   भूस्खलन के कारण त्रिभुवन राजपथ अवरुद्ध

नेपाल ने भारत-चीन की तारीफ की
वहीं, नेपाल के विदेश सचिव भरत राज पौड्याल ने भी भारत सरकार की तारीफ की है। उन्होंने अपने संबोधन में सहबा कि भारत ने उनके देश नेपाल को टीके मुहैया कराने में बड़ी भूमिका निभाई। जिस वजह से नेपाल ने देश की 96 प्रतिशत आबादी के टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल किया है। हम अपने पड़ोसी देश भारत और चीन को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देते हैं।

यह भी पढें   सोेने और चाँदी की कीमतों में बढ़ोतरी

100 से अधिक देशों को भारत ने भेजी वैक्सीन
बता दें कि भारत सरकार की वैक्सीन मैत्री पहल के तहत 100 से अधिक देशों को 250 मिलियन से अधिक COVID-19 वैक्सीन खुराक की आपूर्ति की गई है, जिसमें नेपाल को लगभग 95 लाख खुराक और भूटान को 5.5 लाख खुराक शामिल हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com