उपमेयर डंगोल कर रही हैं बजार अनुगमन
काठमांडू,२७ सितंबर – काठमांडू महानगरपालिका की उपमेयर सुनिता डंगोल बजार अनुगमन में काम कर रहीं हैं । उन्होंने आज सुबह प्रदर्शनी मार्ग स्थित टुकुचा क्षेत्र के तरकारी बजार, खसी बजार और खाद्यान्न दुकानों में अनुगमन किया है ।
लेकिन काठमांडू महानगरपालिका के प्रवक्ता नवीन मानन्धर ने बताया कि बजार अनुगमन के बारे में उन्हें जानकारी नहीं थी । उन्होंने कहा –‘ये उपमेयर का प्लान है, मुझे कोई जानकारी नहीं है ।’ प्रवक्ता मानन्धर ने कहा –शायद बाद में जानकारी दें ।
उपमेयर डंगोल सहित तीन और टोली विभिन्न स्थान में अनुगमन के लिए परिचालित हुआ है । टोली ने खाद्यान्न, मछली, मांस और डिपार्टमेन्टल स्टोर में भी अनुगमन करेंगे ।

