Fri. Oct 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नासा ने पृथ्‍वी को एस्‍टराइड से बचाने का सफलतापूर्ण टेस्ट किया

 

वाशिंगटन, एजेंसी:

नासा ने आज सुबह एक बड़ा कीर्तिमान रचा है। स्पेस एजेंसी ने पृथ्‍वी को एस्‍टराइड से बचाने का सफलतापूर्ण टेस्ट किया है। इसके तहत उसने अपने डार्ट मिशन को अंजाम दिया। यह पहली दफा हुआ कि किसी ग्रह रक्षा प्रणाली (Planetary defense system) यानि डार्ट मिशन को सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इसका फायदा अब भविष्य में किसी भी एस्टोरायड को खत्म करने में लिया जा सकेगा।

अंतरिक्ष यान सुबह 4.45 मिनट पर डिमोर्फोस नामक एक छोटे एस्टराइड से टकराया। डार्ट स्पेसक्राफ्ट से टकराने वाले एस्टराइड की लंबाई 169 मीटर की थी। इसको लाइव दिखा रहे लाइवस्ट्रीम ने DART के अपने कैमरे द्वारा क्यूब के आकार की तस्वीरों को दिखाया।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री शाह की अनुपस्थिति को लेकर नेपाली कांग्रेस के सभापति गगन थापा ने सवाल उठाया

डार्ट मिशन को यह निर्धारित करने के लिए तैयार किया गया था कि क्या एक अंतरिक्ष यान तीव्र गति बल के माध्यम से एस्टोरायड की दिशा को बदलने में सक्षम है और क्या इससे भविष्य में हमारे ग्रह को नुकसान से बचाया जा सकता है। बता दें कि हमारी धरती को गलोबल वार्मिंग से भी ज्यादा खतरा एस्टारोयड से है और इस मिशन को एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढें   स्वर्ग कहीं और नहीं, हमारे विचारों और कर्मों में बसता है : बिमल सरार्फ

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com