Thu. Jun 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय मूल के ऋषि सुनक होंगे ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री

 

ब्रिटेन के इतिहास में पहले हिंदू या अश्वेत, 28 को ले सकते हैं पद की शपथस,।मर्थन में 185 से ज्यादा सांसद, प्रतिद्वंद्वी मॉरडॉन्ट को सिर्फ 25 का साथ

नई दिल्ली : दिवाली के दिन भारतीयों के लिए खुशखबरी! भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री होंगे। ऋषि सुनक के समर्थन में 185 से ज्यादा सांसद आ गए हैं। वहीं, उनके प्रतिद्वंद्वी प्रापेनी मॉरडॉन्ट को सिर्फ 25 सांसदों का ही समर्थन मिल पाया। इसके बाद मॉरडॉन्ट ने अपना नाम वापस ले लिया। औपचारिक घोषणा के बाद ऋषि सुनक 28 अक्टूबर को पीएम पद की शपथ ले सकते हैं और 29 अक्टूबर को नए कैबिनेट का गठन किया जा सकता है।
ब्रिटेन के कंजर्वेटिव पार्टी के नेता ऋषि सुनक ब्रिटेन के इतिहास में पहले हिंदू और अश्वेत प्रधानमंत्री होंगे। ब्रिटिश पीएम पद की रेस में पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के नाम वापस लेने के बाद ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी के नेतृत्व पर काबिज होने की संभावना सोमवार को और प्रबल हो गई थी। जॉनसन ने रविवार रात को प्रधानमंत्री पद की दौड़ से खुद को अलग कर लिया था।
पूर्व चांसलर ने अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करते हुए कहा था कि वह देश की अर्थव्यवस्था को ठीक करने, अपनी पार्टी को एकजुट करने और देश के लिए काम करना चाहते हैं। इससे पहले सोमवार को कंजर्वेटिव पार्टी के कई चर्चित सांसदों ने जॉनसन का साथ छोड़ते हुए सुनक का समर्थन किया है। इनमें पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल, कैबिनेट मंत्री जेम्स क्लेवर्ली और नदीम जहावी आदि शामिल हैं।
बता दें कि इसके पहले लिज ट्रस ने पार्टी में अपने नेतृत्व के खिलाफ खुले विद्रोह के बाद सिर्फ 45 दिनों के बाद बीते 20 अक्टूबर को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

यह भी पढें   रास्वपा प्रदेश अधिवेशन– बागमती प्रदेश में अच्युत्तम लामिछाने और उत्सव अर्याल के बीच प्रतिस्पर्धा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *