Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हैवानियत : नहीं मिल रहा पुलिस को श्रद्धा का सर, बार-बार गुमराह कर रहा है आफताब

 

पुलिस को अभी तक श्रद्धा का सिर व धड़ बरामद नहीं हुआ है। आरोपी ये बता रहा है कि उसने श्रद्धा के शव के सभी टुकड़े महरौली के जंगल में फेंके हैं, हालांकि पुलिस अधिकारियों को ये भी आशंका है कि आरोपी ने श्रद्धा के शव के टुकड़े कई और फेंके हो। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तलाशी अभियान बृहस्पतिवार को भी चलाया गया। इस मामले में अन्य जिला पुलिस से भी सहायता मांगी गई है। दक्षिण जिला पुलिस ने पूर्वी जिला पुलिस से भी संपर्क किया है। यहां पर भी शरीर के कई टुकड़े मिले थे।

यह भी पढें   वरिष्ठ पत्रकार युवराज गौतम का निधन

आरोपी आफताब की पांच दिन की पुलिस रिमांड बृहस्पतिवार को खत्म हो रही है। इस दिन पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी की रिमांड और बढ़वाई जाएगी। पुलिस को अभी और सबूत एकत्रित करने हैं। श्रद्धा के शव के और हिस्से भी बरामद करने हैं।
विज्ञापन

आरोपी आफताब को जंगल में लेकर पहुंची पुलिस – फोटो : एएनआई
आरोपी आफताब गुरुग्राम के एक कॉल सेंटर में नौकरी करता था। उसे उसकी हरकतों की वजह से नौकरी से निकाल दिया था। वह नौकरी करने कॉल सेंटर में लगातार नहीं जाता था। एक बार तो वह कई दिन तक वह नौकरी करने नहीं गया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com